{"_id":"5a5e3abe4f1c1b90268b4bc9","slug":"181516124862-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुटार में तालाबों में खोल दिए गए शौचालयों के पाइप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुटार में तालाबों में खोल दिए गए शौचालयों के पाइप
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-26,खुटार के कुंडा तालाब में खुले शौचालयों के पाइप
खुटार में तालाबों में खोल दिए गए शौचालयों के पाइप
0 जहरीला हो गया कुंडा तालाब का पानी, फैल रहा प्रदूषण
0 स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा रहे कुछ लोग
अमर उजाला ब्यूरो
खुटार। एक तरफ नगर पंचायत नगर के तालाबों के सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव भेज रही है तो दूसरी ओर कुछ लोगों ने तालाबों को पाटकर मकान खड़े कर लिए हैं और तमाम लोगों ने तालाबों में शौचालय के पाइप खोल रखे हैं, जिससे तालाब में गंदगी हो रही है।
राजस्व अभिलेखों के अनुसार नगर पंचायत में 28 तालाब हैं, लेकिन अवैध कब्जे के चलते इनकी संख्या आधी रह गई है। जो तालाब बचे हैं उन्हें भी पाटने का काम जोरों पर है। मोहल्ला कोट में कुंडा तालाब का रकबा करीब पांच एकड़ का था जो मौजूदा समय में ढाई एकड़ से भी कम रह गया है। मोहल्ला बजरिया में झबरा नाम से तालाब है, इस पर भी लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। वही पश्चिमी गढ़ी के तालाब पर भी चारों ओर से अवैध कब्जा कर लिया गया है। अवैध कब्जों के चलते कई तालाबों का अस्तित्व ही मिट गया है।
नगर के बुजुर्ग बताते हैं कि एक समय था जब कुंडा तालाब पर शादी से संबंधित रस्में अदा की जाती थीं। अब इस तालाब में गंगदी की भरमार है। तमाम लोगों ने अपने घरों के शौचालयों के पाइप सीधे तालाब में खोल रखे हैं, जिस कारण गंदगी के चलते तालाब के आसपास के मोहल्लों के लोग बीमारियों से परेशान रहते हैं। गंदगी के कारण कुंडा तालाब के आसपास स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ रही हैं।
विज्ञापन
...................................
जिन लोगों ने तालाब में शौचालयों के पाइप खोल रखे हैं, उन पर कार्रवाई कराई जाएगी। शौचालय के ऑनलाइन आवेदन कराए गए हैं। तालाबों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
तुंगल सिंह,अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत खुटार