फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   18 shops reduced to ashes in a fire.

Shahjahanpur News: आग लगने से 18 दुकानें जलकर राख

Wed, 08 Apr 2026 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
18 shops reduced to ashes in a fire.
आग लगने के बाद रोजा मंडी में जला पड़ा फल। संवाद
रोजा (शाहजहांपुर)। स्थानीय मंडी समिति परिसर में स्थित सब्जी और फल मंडी में सोमवार को देर रात करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से सब्जी और फल की नौ-नौ दुकानें और उनमें रखीं लाखों की सब्जियां और फल नष्ट हो गए। फायर ब्रिगेड ने आठ वाहनों से पानी की बौछार करके करीब चार घंटे की मशक्कत कर आग बुझाई।
विज्ञापन

आग लगने के दौरान मौके पर मौजूद व्यापारियों ने विद्युत निगम के उपकेंद्र को फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराने के साथ मंडी सचिव रिंकू लाल कश्यप को सूचना दी। रात 2:30 बजे मौके पर पहुंचे मंडी सचिव की सूचना पर दस मिनट बाद ही दमकल विभाग के तीन वाहन मंडी पहुंच गए। तब तक दुकानों में रखा सारा माल जल चुका था। लपटों से दुकानों के अंदर और बाहर रखी प्लास्टिक की हजारों क्रेट भी जल गईं।
विज्ञापन

आग से फल-सब्जी की आढ़तों पर रखा सैकड़ों क्विंटल प्याज, लहसुन, आलू, खीरा, सेब, केला, पपीता, अंगूर, नारियल, खरबूजा, अनार आदि जल गए। दुकानों के अंदर रखी नकदी और लाखों के लेनदेन वाले बही खाते भी जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गए। सूचना पर बरेली मंडल के मंडी उप निदेशक विश्वेंद्र कुमार मंगलवार को सुबह मौके पर पहुंचे और आग से हुई क्षति का जायजा लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
उप निदेशक ने दुकानों के पुनर्निर्माण को मांगा एस्टीमेट
उपनिदेशक विश्वेंद्र कुमार ने मंडी सचिव को डीएम के स्तर से जांच टीम गठित कराकर सभी दुकानों में हुए नुकसान का आकलन कर उनकी सूची और जली हुई दुकानों का दोबारा निर्माण कराने के लिए दो दिन में एस्टीमेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अग्निकांड से प्रभावित व्यापारियों को व्यापारी एवं आढ़ती दुर्घटना मुआवजा के तहत दो-दो लाख रुपये मुआवजा दिलवाने और मंडी परिसर में छुट्टा पशुओं की घुसपैठ को रोकने का आश्वासन देने के साथ उनसे मंडी परिसर में प्लास्टिक की खाली क्रेट नहीं रखने की अपील की। इस दौरान मंडी सभापति प्रवेंद्र कुमार, उप निदेशक मंडी ललित कुमार, निरीक्षक अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
000

कारोबारियों की बात
मोहम्मद सईद ने बताया कि उनका लहसुन, प्याज, अदरक समेत करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हो गया। टमाटर की आढ़त चलाने वाले बहारे आलम ने बताया कि आग से उनका लगभग नौ लाख रुपये का माल और बारदाना जलकर राख हो गया। मोहम्मद यासीन ने बताया कि रविवार को ही कई वाहनों से फल मंगवाए थे। माल और बारदाना समेत 15 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। कालीचरण के मुताबिक, उनकी आढ़त पर रखा लाखों का आलू और सब्जियां जल गईं।

000
सभी व्यापारियों की तीन दिन के अंदर हुई खरीद और बिक्री को देखकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। जांच टीम द्वारा सभी व्यापारियों के नुकसान की सूची बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। व्यापारियों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

-रिंकू लाल कश्यप, सचिव, रोजा मंडी समिति

आग लगने के बाद रोजा मंडी में जला पड़ा फल। संवाद

आग लगने के बाद रोजा मंडी में जला पड़ा फल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed