फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   डोल का विसर्जन करने गया युवक नदी में डूबा

डोल का विसर्जन करने गया युवक नदी में डूबा

Sun, 09 Sep 2018 11:20 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
डोल का विसर्जन करने गया युवक नदी में डूबा

विज्ञापन
डोल का विसर्जन करने गया युवक नदी में डूबा
तलाश जारी, नहीं लगा युवक का पता, घर में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
कमलापुर/सिंधौली। गांव के लोगों के साथ डोल का विसर्जन करने गया युवक खन्नौत नदी में डूब गया। देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था। इससे युवक के घर कोहराम मचा हुआ है।
गांव सहोरा में जन्माष्टमी के अवसर पर डोल का निर्माण किया गया था। रविवार को डोल का नदी में विसर्जन किया जाना था। गांव के कई लोगों के साथ छोटेलाल प्रजापति का पुत्र 28 वर्षीय पुत्र राजकुमार भी नदी पर पहुंचा। डोल विसर्जन के दौरान वह नदी के सहोरा घाट स्थित कुंड में डूब गया। लोगों ने सोचा कि राजकुमार ने डुबकी लगाई है, लेकिन काफी देर तक उसके ऊपर नहीं आने पर लोगों ने शोर मचाया और कुछ लोगों ने कुंड में उसकी तलाश भी की लेकिन राजकुमार का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

सूचना पाकर सिंधौली कोतवाली प्रभारी शरद मलिक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की जानकारी की, लेकिन कोई गोताखोर नहीं मिल सका। गांव के गोताखोर राजकुमार की तलाश करने में सफल नहीं हो सके। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सोमवार सुबह गोताखोरों को लाकर राजकुमार का पता लगवाया जाएगा। राजकुमार के डूबने से पिता छोटेलाल, मां रामश्री, पत्नी रामेंद्र देवी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed