{"_id":"5b64a3604f1c1b6f668b71ff","slug":"171533322080-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त से बदल जाएगा रेलगाडिय़ों का टाइम टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त से बदल जाएगा रेलगाडिय़ों का टाइम टेबल
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 अगस्त से बदल जाएगा रेलगाडिय़ों का टाइम टेबल
अब तक एक जुलाई से बदला जाता था टाइम टेबल
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। रेलगाडिय़ों का टाइम टेबल अब 15 अगस्त से बदला जाएगा। ट्रेनों के संचालन की मौजूदा समय सारिणी को 14 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर उत्तर रेलवे के एसटीएम (टीटी) कविता अग्रवाल ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं। अब तक ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव एक जुलाई से किया जाता था।
मौसम के हिसाब से ट्रेनों के संचालन के टाइम टेबल में बदलाव किए जाते हैं। ट्रेनों के संचालन की मौजूदा समय सारिणी 30 जून तक थी। इसे बढ़ाकर 14 अगस्त तक कर दिया गया है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि ऑल इंडिया टाइम टेबल की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद नया टाइम टेबल 15 अगस्त से लागू करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे में एक जुलाई से नई समय सारिणी लागू करने का प्रचलन है। कुछ वर्षों से एक अक्टूबर तक नई समय सारिणी जारी की जाने लगी है। समय सारिणी में नई ट्रेनों का संचालन, वर्तमान ट्रेनों का समय निर्धारण और ट्रेनों के स्टॉपेज में तब्दीली की जानकारी होती है। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के डीआरएम अजय कुमार सिंघल के मुताबिक इस बार एक जुलाई के स्थान पर 15 अगस्त से नया टाइम टेबल लागू करने का आदेश बोर्ड ने दिया है।