फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पालिका बोर्ड की बैठक में 84.86 करोड़ का वार्षिक व्यय बजट स्वीकृत

पालिका बोर्ड की बैठक में 84.86 करोड़ का वार्षिक व्यय बजट स्वीकृत

Wed, 28 Feb 2018 07:08 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
पालिका बोर्ड की बैठक में 84.86 करोड़ का वार्षिक व्यय बजट स्वीकृत
फोटो 02 व 03 में।
विज्ञापन


शहर के विकास के लिए खुला पिटारा

पालिका बोर्ड की बैठक में 84.86 करोड़ का वार्षिक व्यय बजट स्वीकृत

0 भाजपा समर्थित वार्ड सदस्यों समेत सभी निर्दलीयों से मिली सहमति
0 14.10 करोड़ रुपये से वार्डों में 87 सड़कों-नालियों का होगा निर्माण
0 डलाव घर, पेयजल, सफाई आदि संसाधनों पर खर्च होगी शेष धनराशि

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। नगरपालिका परिषद के नवगठित बोर्ड की बुधवार को हुई दूसरी बैठक शहरी क्षेत्र के विकास के लिए बेहद सार्थक साबित हुई। चेयरमैन जहांआरा बेगम की अध्यक्षता में हुई बैठक मेें वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 84.86 करोड़ के वार्षिक व्यय बजट को अप्रत्याशित रूप से भाजपा समर्थित वार्ड सदस्यों समेत सभी निर्दलीयों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। इससे पहले विभिन्न स्रोतों से 84.88 करोड़ रुपये का आय बजट स्वीकृत किया गया। तय किया गया कि 14.10 करोड़ की लागत से विभिन्न वार्डों में सदस्यों के 87 प्रस्तावों में समाहित सड़कों-नालियों का निर्माण कार्य कराया जाएगा और शेष धनराशि से पेयजल, सफाई, डलाव घर आदि सुविधाओं का विस्तार होगा। सदस्यों के सहयोग से गदगद चेयरमैन ने उन्हें मिठाई बांटकर होली की शुभकामनाएं दीं।
... आय-व्यय पारित करने को हुई बोर्ड की विशेष बैठक
जनहित के विभिन्न प्रस्तावों पर विचार विमर्श के लिए पालिका बोर्ड की बैठक दो चरणों में हुई। बोर्ड की विशेष बैठक में अधिशासी अधिकारी एसके सिंह ने 84 करोड़ 88 लाख 37 हजार रुपये अनुमानित आय का बजट सदन में प्रस्तुत कर उन सभी मदों का ब्योरा दिया, जिनसे वित्तीय प्राप्तियां होनी हैं। इसके साथ ही 84 करोड़ 86 लाख 24 हजार 209 रुपये का व्यय बजट प्रस्तुत किया। चूंकि, व्यय बजट में सदस्यों द्वारा वार्ड वार दिए गए दो-दो निर्माण कार्यों के प्रस्ताव भी समाहित करते हुए उन पर 14.10 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया। इसलिए सदन में उपस्थित सभी वार्ड सदस्यों ने हर्ष ध्वनि के साथ आय-व्यय के दोनों प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत कर दिए।
विज्ञापन

.. सर्दी के बाद अलाव के लिए स्वीकृत हुए 19.96 लाख रुपये
बीती चार जनवरी को नवगठित पालिका बोर्ड की पहली बैठक मेें भीषण सर्दी से ठिठुरते गरीबों को राहत दिलाने के लिए 19 लाख 96 हजार 960 रुपये का बजट अलाव की लकड़ी खरीदने को निर्धारित किया गया, लेकिन उस वक्त भाजपा समर्थित सदस्यों ने वार्डों के प्रस्तावित कार्यों के आगणन पत्र (इस्टीमेट) तैयार नहीं किए जाने का बहाना लेते हुए विरोध की राजनीति पर अमल करते हुए अन्य प्रस्तावों की तरह अलाव के बजट पर भी सहमति देने से इनकार कर दिया। बुधवार को हुई बैठक में विरोध की राजनीति पर होली का सौहार्द सिर चढ़कर बोलने से माहौल बदला तो सदस्यों ने सर्दी के हो रहे लोप और मौसम में आए बदलाव को अनदेखा करते हुए अलाव का बजट स्वीकृत करने में कोई संकोच नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000000000000000000000000000
शहीद उद्यान और स्ट्रीट लाइट का होगा कायाकल्प
टाउनहॉल स्थित शहीद उद्यान का सुंदरीकरण करने के साथ वहां बच्चों के खेलने के लिए झूले, बैठने को अतिरिक्त बेंच लगाने के साथ अरसे सें खराब पड़ी खिलौना ट्रेन चालू करने के लिए पालिका बोर्ड की साधारण सभा ने पांच करोड़ 55 लाख 66 हजार रुपये के बजट को स्वीकृति दे दी। इसी के साथ 13.72 लाख से शहर की सड़कें एलईडी लाइटों से लैस करने का निर्णय किया गया। इस धनराशि से 15600 मीटर लंबी सड़कों पर एलईडी लाइट की केबल भी डाली जाएगी।
00000000000000000000000000000000000000000000
फोटो 04 व 05 मेें।
महिला वार्ड सदस्यों ने चेयरमैन से खेली होली
बोर्ड बैठक मेें माहौल उस वक्त खुशनुमा हो गया, जब चेयरमैन जहांआरा बेगम ने वार्ड सदस्यों को होली की मुबारकबाद देते हुए शहर में त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सहयोग मांगा। कई महिला वार्ड सदस्यों ने चेयरमैन को अबीर-गुलाल लगाकर वायदा किया कि त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने का उनके स्तर से पूरा प्रयास किया जाएगा। फिर तो वहां का माहौल होलीमय हो गया और पुरुष वार्ड सदस्य भी सियासी भेदभाव भुलाकर होली के रंग में एक-दूसरे को रंग लगाने को तत्पर हो उठे।

........................................
दिवंगत वार्ड सदस्य अनीता को दी श्रद्धांजलि
चेयरमैन सहित वार्ड सदस्यों ने लोधीपुर की वार्ड सदस्य अनीता के कैंसर से हुए निधन पर शोक व्यक्त करके उन्हें श्रद्धांजलि दी और ईओ ने शोक प्रस्ताव पारित कराया। इस मौके पर कृष्ण गोपाल, हरीश, संजय, प्रीति कुमारी, ओम प्रकाश, रीता, नरेंद्र मिश्रा, अफसाना बेगम, संजय, मीरा, अनूप सिंह, रूही खान, नरेश मौर्य, जीनत फात्मा, मुन्नी देवी शुक्ला, दिवाकर मिश्रा, हरनाम कटियार आदि 43 वार्ड सदस्यों समेत सहायक अभियंता एमएन झा एवं रमेश चंद्र रघुवंशी, जेई महेश शुक्ला, लेखाकार गिरीश बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed