फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Notice of termination of teachers for fake marksheets

फर्जी अंकपत्र वाले शिक्षकों को सेवा समाप्ति का नोटिस

Wed, 01 Nov 2017 11:03 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 01 Nov 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Notice of termination of teachers for fake marksheets
भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से बीएड की फर्जी अंकतालिका से बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी पाने वाले 18 शिक्षकों को बीएसए ने सेवा समाप्ति के नोटिस जारी किए हैं। इन शिक्षकों को नोटिस तामील कराने के लिए इतने ही विभागीय अधिकारियों को लगाया गया था। चूंकि एक दिन पहले ही इस प्रकरण की खबर प्रकाशित हो चुकी थी। इसलिए कुछ शिक्षक भाग गए, जबकि अन्य को नोटिस थमा दिए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से संबंद्ध विभिन्न शिक्षण संस्थानों से शैक्षिक सत्र 2004-05 में बीएड की फर्जी अंकतालिकाएं जारी कर दी गई थीं। यह मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित था। हाईकोर्ट के निर्णय के बाद अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा राज प्रताप सिंह ने प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत ऐसे 4570 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद आरोपी शिक्षकों की सूची प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेज दी गई। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर विभाग ने इन अभ्यर्थियों की सूची बेसिक शिक्षा विभाग को भेजते हुए उन्हें हटाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इस संबंध में बीएसए राकेश कुमार ने ऐसे शिक्षकों की खोजबीन शुरू कर दी थी। बीएसए ने बताया कि आरोपी शिक्षकों को चिन्हित कर उनके सेवा समाप्ति के नोटिस तैयार कराए गए। सेवा समाप्ति के नोटिस तामील कराने के लिए प्रत्येक शिक्षक के लिए अलग-अलग विभागीय लोगों को लगाया गया था, इसके बावजूद कुछ शिक्षक स्कूलों में नहीं मिले, जो मिले उनको सेवा समाप्ति का नोटिस थमा दिया गया है। नोटिस में प्रकरण का उल्लेख करते हुए बीएसए ने नियुक्ति तिथि से वेतन की रिकबरी करने और विधिक कार्रवाई का भी किया उल्लेख किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन शिक्षकों को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया वह जनपद के अलग-अलग विकास खंडों में तैनात थे। बीएसए ने बताया कि जिन शिक्षकों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है, उनमें प्राथमिक विद्यालय तितुरी कलान के रेख पाल सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोकुलनगला कलान के मनोज कुमार, प्राथमिक स्कूल बरी-प्रथम मदनापुर के आशीष कुमार सिंह, दसिया कलान के पुष्पेंद्र कुमार, मिर्जापुर प्रथम के सुवर्ण सिंह बघेल, कलान की अपर्णा सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिमरा सिंधौली के रानू पोनवार, प्राथमिक स्कूल कहार गौटिया कांट के मनोज कुमार तिवारी, भेदपुर ददरौल के नीरज शर्मा, बमेला मदनापुर के कुम्मेद बाबू, कबरा बड़ा मिर्जापुर के जगत सिंह, पूमावि सहारू खुटार के राजेश कुमार, प्राथमिक स्कूल सींगापुर मिर्जापुर के शिवनंदन सिंह, दरियागंज मिर्जापुर के देवकी नंदन, दोषपुर नागर मिर्जापुर के अलकेश पांडेय, अल्हागंज द्वितीय जलालाबाद की संतोष कुमारी कनौजिया, गढ़िया छवि कलान के विपिन कुमार और पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसोरा सिसोरी बंडा के दिलीप कुमार शामिल है। दिलीप कुमार जिस अनुक्रमांक वाले बीएड के अंकपत्र से नौकरी कर रहे थे, वह शरदवीर सिंह के नाम से आवंटित पाया गया है। यानी दिलीप कुमार किसी शरदवीर सिंह के अंकपत्र से नौकरी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed