{"_id":"59c8f3d44f1c1b9c688b661b","slug":"171506341844-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को जीवन में उतारें: अशोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को जीवन में उतारें: अशोक
Updated Mon, 25 Sep 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महाराजा अग्रसेन जयंती विविध कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर फैंसी ड्रेस समेत कई प्रतियोगिताएं हुईं और जयंती के अंतर्गत पहले कराई जा चुकी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया गया।
अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि वरुन अर्जुन मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि डॉ. किरन अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. अशोक अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के तीन आदर्श क्षमता, ममता और संस्कार हर किसी को जीवन में उतारने की जरूरत है। इन्हीं आदर्शों से व्यक्ति कामयाबी के शिखर पर पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि युवाआें को अपने आचार -विचार से स्वस्थ रहने की जरूरत है, क्योंकि स्वस्थ व्यक्ति ही परिवार, समाज और राष्ट्र की सेवा कर सकता है। डॉ. किरन अग्रवाल ने कहा कि समाज से ऊंच-नीच की खाईं पाटकर सभी को एक सूत्र में जोड़ने की जरूरत है। आपस में जितना भाईचारा और प्रेम होगा, उतना ही समाज तरक्की करेगा।
इससे पूर्व अग्र समाज के बच्चों ने देशभक्ति, धार्मिक और लोक कलाओं पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नन्हें-मुन्नों ने फैंसी ड्रेस के माध्यम से वाहवाही लूटी। आयोजन सचिव अमित गर्ग ने जयंती समारोह की रिपोर्ट प्रस्तुत की। जगदीश प्रसाद अग्रवाल की अध्यक्षता में हुए आयोजन में संयोजक पराग अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। आरुषि अग्रवाल और अमित अग्रवाल के संचालन में समारोह में समाज के मेधावियों और प्रतियोगिताओं के विजेेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसी श्रृंखला में समाज के वरिष्ठ सदस्य रघुवर दयाल अग्रवाल और ईश्वर प्रकाश अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया। समारोह में संजीता अग्रवाल, अरविंद कुमार अग्रवाल, नरेश कुमार अग्रवाल, विष्णु शरण अग्रवाल, अशोक अग्रवाल विद्या आदि का योगदान रहा।