फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   भाकियू ने 27 से धरना-प्रदर्शन करने की दी चेतावनी

भाकियू ने 27 से धरना-प्रदर्शन करने की दी चेतावनी

Wed, 14 Jun 2017 06:03 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
भाकियू ने 27 से धरना-प्रदर्शन करने की दी चेतावनी
पुवायां (शाहजहांपुर)। भाकियू (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम पर समय से दफ्तर नहीं आने का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने बताया कि एसडीएम जन समस्याओं के निस्तारण में रुचि नहीं लेते। निर्धारित समय सुबह नौ से 11 बजे तक दफ्तर में नहीं मिलते है, जिससे फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ता है। किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए पूर्व में कई बार ज्ञापन दिए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
भाकियू ने खुटार से लक्ष्मीपुर तक वन विभाग की ओर से बने ट्री गार्डों में घटिया सामग्री लगाए जाने की जांच कर कार्यवाही करने, किसानों से कर्ज वसूली पर तत्काल रोक लगाने, साठा धान पर रोक के दौरान प्रदर्शन पर किसानों के खिलाफ लिखे गए मुकदमे वापस लेने आदि पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। कार्रवाई नहीं होने पर 27 जून से एसडीएम दफ्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
पुवायां। भाकियू (भानु गुट) ने बुधवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अजय कुमार तिवारी को देकर देश भर के किसानों का कर्ज माफ किए जाने, किसान आयोग का गठन किए जाने, किसानों को अपने उत्पाद का मूल्य स्वयं तय करने का अधिकार देने, 60 वर्ष की आयु से अधिक के किसानों को पेंशन देने, सिंचाई के निशुल्क बिजली दिए जाने, जंगली पशुओं से फसल की सुरक्षा के लिए एग्रीकल्चर सिक्योरिटी फोर्स का गठन किए जाने की मांग की। इसके अलावा भाकियू शाहजहांपुर के जिलाध्यक्ष पर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराने, प्रदेश में निजी और सरकारी जमीनों से कब्जा हटवाने की एक स्वर से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन पर महेशचंद्र वर्मा, शिवशंकर वर्मा, लालाराम गुप्ता, सोनपाल यादव, रामबहादुर वर्मा, शेरसिंह, बनवारी लाल, महिपाल सिंह, मुन्नालाल, वीरपाल, काशीराम, बाबूराम, गोरखनाथ, सत्यप्रकाश, रामनरेश, इतवारी लाल, राजेश, राजकिशोर, मुक्ता प्रसाद सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed