फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   170 couples will take the vows, 30 will accept the marriage.

Shahjahanpur News: 170 जोड़े लेंगे फेरे, 30 करेंगे निकाह कबूल

Sun, 23 Nov 2025 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
170 couples will take the vows, 30 will accept the marriage.
ओसीएफ रामलीला मैदान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेतीं सीडीओ डॉ. अपराजिता
शाहजहांपुर। ओसीएफ रामलीला मैदान पर रविवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें 200 शादियां होंगी। 170 जोड़े फेरे लेंगे और 30 जोड़े निकाह कबूल करेंगे। शनिवार को सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने विवाह स्थल का जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्था ठीक करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सदर और ददरौल विधानसभा क्षेत्र की 200 जोड़ों की शादी का आयोजन किया जा रहा है। कई जगह सामूहिक विवाह में गड़बड़ी होने के बाद इस बार बायोमीट्रिक व्यवस्था लागू की गई है। इसमें वर और वधु दोनों की बायोमीट्रिक की जाएगी। इसके बाद ही उनको विवाह कार्यक्रम में शामिल होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को सीडीओ ने विवाह स्थल का जायजा लिया। कई कमियां मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकरियों को निर्देश दिए कि विवाह कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि सुबह आठ बजे जोड़े बायोमीट्रिक के लिए पहुंच जाएं। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रत्येक जोड़े की शादी में एक लाख रुपये का बजट रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 60 हजार रुपये वधु के खाते में भेजे जाएंगे। 25 हजार रुपये के उपहार दिए जाएंगे और 15 हजार रुपये शादी खर्च का वहन किया जाएगा। सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने बताया कि शादी समारोह की तैयारी की लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई। किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed