फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   168 selected for ECCE educator, committee will check the records

Shahjahanpur News: ईसीसीई एजुकेटर के लिए 168 का चयन, समिति जांचेगी अभिलेख

Tue, 14 Oct 2025 10:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
168 selected for ECCE educator, committee will check the records
शाहजहांपुर। को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटर के लिए आवेदन करने वालों की मेरिट सूची बनाकर चयन कर लिया गया है। बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे से विकास भवन सभागार में उनके अभिलेखों की जांच होगी। इसके लिए दस सदस्यीय समिति का गठन कर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है, जो क्रमबद्ध तरीके से अभिलेख जांचेंगें।
विज्ञापन

ईसीसीई एजुकेटर के 168 पदों के सापेक्ष करीब 5668 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसमें सीतापुर, हरदोई, मऊ समेत कई जिलों के अभ्यर्थी शामिल थे। जनपदीय चयन समिति के निर्देश पर अभ्यर्थियों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया गया। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि सेवाप्रदाता एजेंसी से उपलब्ध कराई गई सूची के अभ्यर्थियों के अभिलेख प्रमाणीकरण के लिए सीडीओ ने समिति का गठन किया है।
विज्ञापन

डिप्टी कलक्टर प्रियंका चौधरी व जीत सिंह, जिला विकास अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, डायट प्राचार्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी और डीआईओएस अभिलेखों की जांच करेंगे। समिति अभ्यर्थियों की शैक्षिक मेरिट का आगणन भी उनके मूल अभिलेखों से सेवा प्रदाता एजेंसी से उपलब्ध कराए गए डाटा से मिलान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed