{"_id":"5bf59f7cbdec2269b345a8e0","slug":"161542823804-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक की चपेट में आकर बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैजिक की चपेट में आकर बालिका की मौत
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुदागंज। ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान मैजिक की चपेट में आकर नौ वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्षेत्र के गंव दीपपुर में बुधवार दोपहर ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकल रहा था। मैजिक पर तेज आवाज में बाजा बज रहा था। बच्चे भी जुलूस को देखने के लिए मौजूद थे। उन्हीं में सद्दाम की नौ वर्षीय बेटी सना भी थी। भीड़ के बीच मैजिक जैसे ही आगे बढ़ी, तभी सना उसकी चपेट में आकर घायल हो गई। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर रोते-बिलखते पहुंच गए और लोगों की मदद से उसे कस्बे के एक प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सना गांव में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा थी। वह भाइयों गुड्डू और कासिब के बीच इकलौती बहन थी। ब्यूरो