फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   खुटार सीएचसी में जमकर हंगामा, गाली गलौज

खुटार सीएचसी में जमकर हंगामा, गाली गलौज

Mon, 15 Oct 2018 06:32 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
खुटार सीएचसी में जमकर हंगामा, गाली गलौज
खुटार सीएचसी में जमकर हंगामा, गाली गलौज
विज्ञापन

मारपीट की नौबत, बीसीपीएम पर अभद्रता और मारपीट की कोशिश का आरोप
0 बुधवार से वैक्सीन नहीं उठाएंगी महिला स्वास्थ्यकर्मी
0 सीएमओ और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को भेजा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
खुटार।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को जमकर हंगामा हो गया और नौबत मारपीट तक आ पहुंची। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष ने बीसीपीएम पर महिला स्वास्थयकर्मियों से अभद्रता करने और मारपीट का प्रयास किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सीएमओ, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को इस आशय का पत्र भेज दिया गया है।
मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष रजविंदर कौर ने सीएमओ को संबोधित पत्र सीएचसी प्रभारी को सौंपकर बताया कि सोमवार को अस्पताल में एमआर वर्कशॉप चल रही थी। इस दौरान ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर गीता जायसी मौके पर आईं और आशा बहुओं के वाउचर पर हस्ताक्षर करने को कहने लगीं, मना करने पर एएनएम और बीएचडब्लू कर्मचारियों के साथ काफी अभद्र व्यवहार किया। इस कारण एमआर वर्कशॉप बाधित हो गई। बीसीपीएम का व्यवहार काफी अशोभनीय है।
विज्ञापन

विवाद होने के बाद एएनएम और बीएचडब्लू कर्मचारियों ने अस्पताल में नारेबाजी करते हुए बीसीपीएम को हटाए जाने की मांग शुरू कर दी। काफी देर बाद बमुश्किल हंगामा शांत हो सका। बाद में सीएमओ को भेजे पत्र में रजविंदर कौर ने कहा कि बीसीपीएम के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक कोई भी बीएसडब्लू वैक्सीन नहीं उठाएगी। ज्ञापन में मांग की गई है कि सभी एएनएम, बीएचडब्लू का सामूहिक तबादला कर दिया जाए या बीसीपीएम को हटाया जाए। उधर, बीसीपीएम गीता जायसी ने कहा कि वह लोग एक परिवार की तरह हैं और परिवार में बातें होती रहती हैं। कोई लिखित शिकायत होगी तो जवाब दिया जाएगा। पीएचसी प्रभारी डॉ. तरुण कुमार ने बताया कि पूरे मामले से अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed