{"_id":"5b5f548a4f1c1b1e308b7db8","slug":"161532974218-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालयों में गूंजे महादेव के जयकारे, जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालयों में गूंजे महादेव के जयकारे, जलाभिषेक
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
shivalaya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में ब्रह्ममुहूर्त से ही शिव भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ दिन भर महादेव के जलाभिषेक का क्रम चला। शहर के बाबा विश्वनाथ, बाबा चौकसी नाथ, बाबा बनखंडी नाथ मंदिरों में भारी संख्या में शिव भक्तों और कांवडिय़ों ने महादेव का जलाभिषेक किया। कलान के पटना देवकली मंदिर में भी दिन भर शिव भक्तों की कतारें लगी रहीं।
सावन माह शिव का महीना माना जाता है। सावन के सोमवार को गंगा जल से महादेव के जलाभिषेक का विशेष महत्व है। हर साल भारी संख्या में शिव भक्त कांवडिय़ा गंगा तट से जल लाकर शिवालयों में महादेव का जलाभिषेक करते हैं। सोमवार को मंदिरों के बाद फूल, बेलपत्र, धतूरे आदि भी की खूब बिक्री हुई। शाम को मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। महादेव की विशेष आरती और शृंगार किया गया। दर्शन के लिए मंदिरों में देर रात तक भक्त जुटे रहे। सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में उमडने वाले शिव भक्तों को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा बंदोबस्त भी पुख्ता रखे। शिवालयों में महिला पुलिस की भी तैनाती की गई।