फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ादलों की गरज के साथ झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे

ादलों की गरज के साथ झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे

Fri, 13 Jul 2018 11:20 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
ादलों की गरज के साथ झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे
फोटो 01, 02, 03, 04, 05, 06, 07, 08, 09, 10, 11 व 12 में।
विज्ञापन


पीएम के कैप कार्यालय के पास गिरी बिजली, पेड़ झुलसा
प्रधानमंत्री की जनसभा की तैयारियों में बारिश ने डाला व्यवधान
नगर निगम के कार्यालय में भरा बरसाती पानी, कामकाज प्रभावित
गरज के साथ झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे
77 मिमी बरसात से पारा दो डिग्री लुढ़का, नाले-नालियां उफनाए
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। शुक्रवार को सुबह से गरज के साथ झमाझम बरसात हुई। 21 जुलाई को होने वाली किसान रैली सभा परिसर में बनी पीएम, अभियंताओं के कैंप कार्यालय के पास तेज गरज के साथ बिजली गिर पड़ी। बिजली से एक पेड़ झुलस गया। व्यवस्था में लगे लोक निर्माण विभाग के अभियंता ने कैंप कार्यालय से निकल पास स्थित दुकान में काफी देर तक रहे।
मूसलाधार बारिश के दौरान रोजा मंडी के सामने मैदान पर प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए हेलीपैड, पीएम के लिए कैंप कार्यालय बनाए जा रहे हैं। कैंप कार्यालय के पास बिजली गिर पड़ी। कैंप कार्यालय तो सुरक्षित रहा, लेकिन कुछ कदम के फासले पर एक पुराना पेड़ झुलस गया। इस घटना से घबराए इंजीनियर अजय कुमार, श्याम प्रकाश शर्मा और जनार्दन शर्मा कैंप आफिस से स्टाफ समेत बाहर की ओर निकल भागे। इन सभी ने रोड साइड की एक दुकान में काफी देर तक रहे। उधर, कनौजिया अस्पताल के पीछे एक मैरिज लॉन के पास डबल पोल पर रखा 100 केवी का ट्रांसफार्मर बिजली की चपेट में आकर जल उठा। इस कारण ककरा साब स्टेशन के आनंदपुरम फीडर की बिजली सप्लाई करीब दो घंटे तक बंद रही। पावर कारपोरेशन के क्षेत्रीय अवर अभियंता अलंकृत मिश्रा ने दूसरे ट्रांसफार्मर की व्यवस्था होने तक प्रभावित क्षेत्र को अन्य फीडरों से बिजली सप्लाई सुचारु कराई।
विज्ञापन

सुबह चार बजे से बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया और दस बजे तक बारिश ने रफ्तार पकड़ ली। कुछ ही देर में नाले-नालियां उफना चले और शहर में कई निचले स्थानों पर जलभराव हो गया। दोपहर बाद तक हुई 77 मिमी बरसात से वातावरण में आर्द्रता बढ़कर 94 फीसदी से अधिक हुई तो दूसरे दिन दो डिग्री लुढ़क गया। इससे लोगों को गर्मी और उमस से काफी हद तक निजात मिल गई। उधर, सुबह से दोपहर बाद तक बारिश का दौर जारी रहने से रोजा मंडी के सामने मैदान पर प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए की जा रही प्रशासनिक तैयारियों में व्यवधान पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तड़के से शुरू हुए रिमझिम फुहारों को सुबह आठ बजे थोड़ी देर के लिए ब्रेक लगा, लेकिन तब तक पांच मिमी बरसात हो चुकी थी। करीब साढ़े दस बजे से दूसरे दौर की बूंदाबांदी शुरू हुई और उसने कुछ ही देर में मूसलाधार बारिश का रूप ले लिया। दोपहर दो बजे तक झमाझम बरसात से सूखे खेतों में पानी भरा तो किसानों ने धान की रोपाई का काम शुरू कर दिया, लेकिन शहरी क्षेत्र में कई रास्तों पर एक से दो फिट पानी भर जाने से यातायात ठहर गया।

00000000000000000000000000000000000000000000
टाउनहाल समेत कई स्थानों पर जलभराव से यातायात जाम
भारी वर्षा के कारण शहर के पॉश इलाके टाउनहाल समेत कई क्षेत्रों में नाले-नालियां ओवरफ्लो हुए तो पानी सड़कों पर इकट्ठा होने लगा। टाउनहाल में हॉकी क्लब मैदान के सामने से लेकर नगर निगम और जिला उद्योग केंद्र कार्यालय तक इतना पानी भर गया कि दुपहिया वाहनों के साइलेंसर चोक हो गए और फोर व्हीलर बंद हो जाने से उन्हें स्टार्ट करना कठिन हो गया। नतीजा यह हुआ कि टाउनहाल से लेकर रेलवे के पुराने ओवरब्रिज तक सैकड़ों ई-रिक्शा, आटा और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसी तरह अंटा चौराहा के ढलवां रास्ते पर चारों दिशाओं से बरसाती पानी इकट्ठा हुआ तो जेल रोड पर पुराने अस्पताल से लेकर कृष्णानगर तक वाहनों की कतारें लग गईं और उन्हें रेंगते हुए आगे बढ़ना पड़ा। इसी तरह रोडवेज के सामने, जलालनगर की तराई बस्ती, दिलाजाक, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर, टेलीफान एक्सचेंज सामने, जियाखेल, बाला तिराही, मतानी, लोहारों का चौराहा, चौकी हद्दफ, लाल इमली चौराहा आदि स्थानों पर जलभराव से सड़कों पर वाहनों का आवागमन बारिश थमने के करीब एक घंटे बाद सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed