{"_id":"685d9fb86fe93c846d0c8f4b","slug":"16-transformers-got-damaged-in-summerpeople-also-faced-local-faults-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-146817-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गर्मी में 16 ट्रांसफार्मर खराब...लोकल फाल्ट से भी जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गर्मी में 16 ट्रांसफार्मर खराब...लोकल फाल्ट से भी जूझे लोग
Fri, 27 Jun 2025 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 24 घंटे के अंतराल में गर्मी की वजह से 16 ट्रांसफॉर्मर खराब हुए हैं। इनमें चार आबादी के क्षेत्र हैं। उन्हें बदलवा दिया गया। अटसलिया के बरतारा लाइन पर दो जगह पर तार टूटने से आपूर्ति बाधित रही। अन्य जगहों पर भी फॉल्ट आने से बिजली की आवा-जाही लगी रही।
तापमान में इजाफा होने पर ट्रांसफॉर्मर खराब होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार को 24 घंटे के अंतराल में 16 ट्रांसफॉर्मरों में खराबी आने पर उन्हें हटाकर वर्कशॉप भेजा गया। इनमें चार ट्रांसफॉर्मरों से आबादी क्षेत्र को बिजली जाती है। उन्हें बदलकर दूसरे भेज दिए गए हैं। दूसरी ओर अटसलिया उपकेंद्र के बरतारा फीडर की लाइन रात तीन बजे टूट गए। इससे करीब दो हजार उपभोक्ता प्रभावित हो गए। लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल कर जानकारी दी। तब करीब पांच बजे लाइन को जोड़ा गया। इसके बाद जमुका में सुबह आठ बजे तार टूटने से पूरा फीडर बंद करना पड़ा। बरतारा फीडर के उपभोक्ताओं को पिछले दिन से आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। जेई संजीव शर्मा ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने कार्य नहीं कराया है। इसके चलते लोड बढ़ने पर तार टूट जाते हैं।