{"_id":"5cfa8a80bdec2207382fbfe1","slug":"15599233211310-shahjahanpur-news50","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने 10 साल की बेटी के साथ खुद को आग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने 10 साल की बेटी के साथ खुद को आग लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। आरसी मिशन थाने के मोहल्ला तहावरगंज में महिला ने खुद को 10 साल की बेटी के साथ कमरे में बंद कर आग लगा ली। मां-बेटी आग से घिरे तो दोनों कमरे से निकल कर भागे। आग बुझाने के चक्कर में पति भी झुलस गया। मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनकी हालत गंभीर है। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोई तहरीर नहीं दी गई है।
तहावरगंज के सुग्रीव की पत्नी सजनी का शुक्रवार को पति से कुछ झगड़ा हो गया था। सुग्रीव हरदोई बाईपास स्थित अपनी दुकान पर चला गया। दोपहर करीब दो बजे सजनी अपनी 10 साल की बेटी रोशन के साथ कमरे में गई। बेटी ओर खुद पर मिट्टी का तेल डालने के बाद आग लगा ली। मां-बेटी को लपटों ने घेर लिया। कुछ ही देर में दोनों घर से निकल कर बाहर भागीं। मोहल्ले के लोगों ने देखा तो दंग रह गए। सुग्रीव को सूचना दी। वह मौके पर पहुंच गया। आग बुझाने के चक्कर में सुग्रीव भी झुलस गया। सजनी ज्यादा झुलसी है। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी जुटाई। मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सजनी की हालत गंभीर है। एसओ जस शंकर सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने की जानकारी मिली है। इसी के चलते घटना घटी। कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।