फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   आंधी और बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित

आंधी और बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित

Sat, 08 Jun 2019 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
आंधी और बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित
शाहजहांपुर। गुरुवार को देर रात आई तेज आंधी और बारिश के दौरान कई स्थानों पर विशालकाय पेड़ और डालियों के टूटकर गिरने से बिजली के तार टूट कर गिर गए। इसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। पुवायां मार्ग पर पेड़ के गिरने से न केवल 11 केवी लाइन तहस-नहस हो गई बल्कि घंटों यातायात भी बाधित रहा। कैंट एरिया में बिजली लाइन पर पेड़ के गिरने से दो बिजली के खंभे भी धराशायी हो गए।
विज्ञापन

रोजा सब स्टेशन के सिटी फीडर की लाइन पर फत्तेपुर चुंगी के पास पेड़ टूटकर गिरने से कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के मोहल्ले की सप्लाई ठप हो गई। बारिश के चलते ट्रिपिंग के शिकंजे में आई लाइनें आधी रात के बाद करीब दो बजे चालू र्हुईं, लेकिन कैबिनेट मंत्री की वीआईपी लाइन पर शुक्रवार शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

गुरुवार शाम करीब सात बजे आंधी का पहला झोंका हल्का रहा। दक्षिण-पूर्व दिशा से हवा की रफ्तार थोड़ी बढ़ी और आसमान पर बादल भी उमड़-घुमड़कर थोड़ा गरजे। इसके साथ थोड़ी देर बूंदे भी गिरीं, लेकिन बाद में हवा का वेग धीमा पड़ने पर ऐसा लगा कि आंधी के आसार टल गए हैं। इस वजह से बाजारों में चहल-पहल भी सामान्य हो गई। एक घंटे बाद अचानक हवा तूफानी अंधड़ में बदल गई। करीब 55 से 60 किमी की रफ्तार से आई आंधी ने किसी को संभलने का मौका दिए बगैर अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवा के चलते कई घरों की छतों पर पड़ीं टिनें उखड़ने लगीं और उन्हें रोके रखने के लिए लगाई गई ईंटें भी उखड़कर नीचे गिरने लगीं। कैंट क्षेत्र में ओसीएफ के पास पेड़ टूटने से उसकी चपेट में 11 केवी लाइन के दो पोल आने से वह भी धराशायी हो गए। रामनगर मोड़ के पास पुराना पेड़ टूटकर पुवायां रोड पर पसर गया। पेड़ पुराना हो चुकने के कारण उसका तना और शाखाएं इतनी मोटी थी कि उसे तत्काल रोड से हटाना संभव नहीं हो सका। नतीजे में पुवायां रोड पर जाम की स्थिति बन गई। रोजा सब स्टेशन के सिटी फीडर की लाइन पर फत्तेपुर चुंगी के पास पेड़ गिरा तो हथौड़ा-रेती मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया।
रोजा सिटी फीडर की लाइन क्षतिग्रस्त होने से मिश्रीपुर, केरूगंज, दलेलगंज और दीवान जोगराज मोहल्लों में अंधेरा छा गया। चूंकि, कैबिनेट मंत्री खन्ना का आवास दीवान जोगराज में है, इसलिए वीआईपी क्षेत्र की बत्ती गुल होते ही रोजा सब स्टेशन पर स्टाफ में खलबली मच गई। वहां के प्रभारी जेई कृष्ण कुमार पटेल ने लाइन स्टाफ साथ लेकर रात में ही पेट्रोलिंग कराई, लेकिन उस वक्त बारिश से लाइनें भीग जाने के कारण मेंटीनेंस का काम संभव नहीं हो सका। प्रभावित क्षेत्र के सैकड़ों घरों के लोगों को पूरी रात बिजली संकट का सामना करना पड़ा। उधर, कलान मेें राजकीय इंटर कॉलेज की एक दीवार आंधी में ढह गई। प्रधानाचार्य ज्ञानेश वाजपेयी के अनुसार कॉलेज की दीवार ढहने से जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई।

तीन घंटे बंद रही ककरा कलां उपकेंद्र की 33 केवी लाइन
तूफान जैसी आंधी के दौरान तार टूटने पर करंट से दुर्घटनाएं रोकने के लिए पुवायां रोड स्थित 220 केवी पैना ट्रांसमिशन स्टेशन से ककरा कलां की 33 केवी लाइन पर सप्लाई बंद कर दी गई। यह लाइन करीब तीन घंटे बंद रखी गई। इसी लाइन से निगोही रोड पर गदियाना स्थित सब स्टेशन और गर्रा फाटक के अब्दुल्लागंज उपकेंद्र को बिजली मिलती है। इसलिए लाइन बंद होने से तीनों सब स्टेशनों से जुड़े करीब दो दर्जन मोहल्लों समेत कई कालोनियों में रात दो बजे तक अंधेरा छाया रहा।

20 घंटे बाद भी चालू नहीं हो सकी दलेलगंज की लाइन
रोजा सब स्टेशन के सिटी फीडर की लाइन आंधी की चपेट में आने के बाद कर्मचारियों ने शुक्रवार को दोपहर तक मोहल्ला दीवान जोगराज को अब्दुल्लागंज सब स्टेशन की लाइन से जोड़कर कैबिनेट मंत्री के रिहायशी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था करा दी, लेकिन इसी लाइन से जुड़े शहर के प्रमुख कारोबारी क्षेत्र दलेलगंज और केरुगंज (आंशिक) में 20 घंटे बीतने के बाद भी बिजली संकट बना रहा। शहर के मोहल्ला मामुड़ी, लाला तेली बजरिया, अलीजई, सरोदी बंगला आदि क्षेत्रों में आंधी से बिजली लाइनें प्रभावित हुईं।


आंधी में हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से सांड़ की मौत
खुटार। बृहस्पतिवार रात आई आंधी से गांव सलनहा में रोड के किनारे निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया था। तार की चपेट में आने से सांड़ की करंट से मौके पर ही मौत हो गई। गांव के लोगों ने बिजली उप केंद्र पर फोन कर लाइन बंद कराई। शुक्रवार सुबह तार को जोड़कर बिजली सप्लाई बहाल की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed