{"_id":"5bd9f60fbdec22696d781691","slug":"151541010959-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैना पॉवर स्टेशन में बदले गए पुराने उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैना पॉवर स्टेशन में बदले गए पुराने उपकरण
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पांच घंटे ठप रही बिजली सप्लाई
पैना पॉवर स्टेशन में बदले गए पुराने उपकरण
0
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। पुवायां रोड स्थित 220 केवी पैना पॉवर स्टेशन के यार्ड में बुधवार को लाइनों के अनुरक्षण कार्य के तहत वहां पहले से स्थापित, लेकिन बेकार हो चुके उपकरणों को बदले जाने के दौरान शहर का 132 केवी सब स्टेशन सुबह से शाम तक बंद रहा। इस दौरान करीब पांच घंटे तक शहरी क्षेत्र के बिजली उपकेंद्रों के सभी फीडर ठप रहे और तमाम घरों में पानी का संकट पैदा हो गया।
पैना सब स्टेशन की मेन सप्लाई लाइन चिनौर स्थित 132 केवी सब स्टेशन तक गई है और इसी उपकेंद्र से शहर के 33 केवी क्षमता वाले सभी नौ सब स्टेशनों को बिजली सप्लाई मिलती है। पैना पॉवर स्टेशन के एक्सईएन ट्रांसमिशन आरके उपाध्याय ने बीते दिन मेन लाइन समेत यार्ड की अन्य मशीनरी में सुधार के लिए पॉवर कंट्रोल से बीते दिन चार घंटे के लिए शटडाउन लिया था। वितरण खंड के एक्सईएन सिटी विवेक पटेल ने इस बारे में सभी उपकेंद्रों के प्रभारी अवर अभियंताओं को मेसेज भेज दिया, जिससे कि जन सामान्य में बिजली सप्लाई बंद होने को लेकर कोई भ्रांति पैदा नहीं हो।
खास यह रहा कि शटडाउन दोपहर 12 बजे से चार घंटे के लिए लिया गया, लेकिन एक्सईएन ट्रांसमिशन ने मेंटीनेेंस का काम सुबह 10.30 बजे से शुरू करा दिया। इसी के साथ 132 केवी सब स्टेशन का इनकमिंग फीडर बंद हुआ तो शहर के 33 केवी वाले सारे सब स्टेशनों के फीडर बंद हो गए। यह काम शाम लगभग 3.45 तक जारी रहा और इसी के बाद शहर की बिजली सप्लाई सामान्य हो सकी। एसडीओ ट्रांसमिशन लाल सिंह ने बताया कि दिवाली को ध्यान में रखते हुए मेन लाइन के पुराने तार, जर्जर हो चुके क्लैंप, बुश बार, आइसोलेटर आदि बदल दिए गए हैं।