फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रुकी हुई निर्माण परियोजनाओं को झंडी दिखा सकते हैं उप मुख्यमंत्री

रुकी हुई निर्माण परियोजनाओं को झंडी दिखा सकते हैं उप मुख्यमंत्री

Sat, 20 Oct 2018 12:00 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
रुकी हुई निर्माण परियोजनाओं को झंडी दिखा सकते हैं उप मुख्यमंत्री
फोटो-22,मीरापुर कटरा क्षेत्र में कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते डीएम,एसपी व अन्य अधिकारी
विज्ञापन

फोटो-32,खुटार में कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते एसडीएम व अन्य।
रुकी हुई निर्माण परियोजनाओं को झंडी दिखा सकते हैं उप मुख्यमंत्री
रविवार को डॉ. दिनेश शर्मा के दौरे से क्षेत्रवासियों में जागीं उम्मीदें
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। प्रदेश शासन से उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का जिले में दौरा घोषित हो जाने से केंद्र और प्रदेश सरकार की उन सभी परियोजनाओं के क्रियान्वयन को रफ्तार मिलने की उम्मीद जागी है, जो किन्हीं कारणों से ठप पड़ी हैं या फिर उन पर काम बेहद धीमी गति से हो रहा है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री रविवार को लखनऊ से 10 बजे हैलीकाप्टर से चल कर 10.45 बजे
मीरानपुर कटरा पहुंचेंगे व क्षेत्र का भ्रमण कर कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान क्षेत्रवासी उनसे शैक्षिक विकास के लिए नई शिक्षण संस्थाओं को मान्यता, गर्रा नदी पर पुल आदि मांग सकते हैं। कटरा क्षेत्र के लोग स्टेट हाईवे घोषित कटरा खुदागंज मार्ग के निर्माण कार्य का सपना संजोए हैं। माना जा रहा है कि उप मुख्यमंत्री के दौरे से कांट रोड पर निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य में भी गति आएगी।
विज्ञापन

0000000000
खुटार क्षेत्र के गांव बेला और कटरा में बनाए जाएंगे हैलीपेड
उप मुख्यमंत्री के आगमन को देखते खुटार के गांव बेला और मीरानपुर कटरा में नगर पंचायत के पीछे खाली पड़े मैदान पर हेलीपैड बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बेला में हेलीपैड के लिए मैदान पर ईंटे बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। इस बीच, डीएम अमृत त्रिपाठी ने एसपी डॉ. शिवा सिम्मी चन्नपा के साथ शुक्रवार को कटरा जाकर नगर पंचायत के पीछे उस मैदान का निरीक्षण किया, जहां हेलीपैड बनाया जाना है। उन्होंने मैदान की सफाई कर बैरीकेडिंग कराने और गड्ढे पाटकर तत्काल समतलीकरण किए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों को वहां लगे शहीद स्तंभ का जीर्णोद्धार करके उस पर शहीदों के नाम लिखे जाने और लाइट की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उधर, बेला गांव में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा, एसडीएम सत्यप्रिय सिंह, सीओ जितेंद्र सिंह पूरे दिन मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। गांव बेला के जिस चौराहे पर पोल बनाकर अटल चौक नाम दिया गया है, वहां भी रंग रोगन का काम जारी रहा। गांव में तमाम सफाई कर्मी जुटाकर गांव को चमाचम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंडा को नगर पंचायत का दर्जा मिलने का इंतजार
पुवायां। बंडा की आबादी 25 हजार से अधिक होने के बावजूद उसे नगर पंचायत का दर्जा नहीं मिल सका है, जबकि वहां सीएचसी, थाना, ब्लाक सहित बड़ी मार्केट है। क्षेत्र के लोग बंडा को नगर पंचायत का दर्जा दिलाए जाने की तमाम बार मांग कर चुके हैं, लेकिन नेताओं ने सिर्फ आश्वासन ही दिए हैं। जनपद से नगर विकास मंत्री होने के बाद भी बंडा को नगर पंचायत का दर्जा न मिलने से लोग मायूस हैं। लोगों को उम्मीद है डिप्टी सीएम बंडा को नगर पंचायत की सौगात दे सकते हैं।

पुवायां चीनी मिल की क्षमता दोगुनी होने की आस
पुवायां। करीब तीन दशक पूर्व स्थापित यहां की सहकारी चीनी मिल की पेराई क्षमता बेहद कम है, जबकि पहले की अपेक्षा गन्ने का क्षेत्रफल काफी बढ़ गया है। किसान नेता कई बार मिल की पेराई क्षमता दोगुनी किए जाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक मिल पुरानी मशीनरी के बल पर ही घिसट रही है। किसानों को पूरी उम्मीद है कि डिप्टी सीएम कृषि बाहुल्य क्षेत्र में आने पर इस ओर भी ध्यान देंगे।

शिक्षण संस्थाओं के साथ रोडवेज सेवा की उम्मीद
पुवायां। खुटार में कन्या इंटर कॉलेज और सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं होने के कारण छात्र छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ती है। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा खुटार के ही गांव बेला में आ रहे हैं तो उम्मीद है कि इस समस्या का भी समाधान होगा और बेला, चांदपुर, तुलापुर तक रोडवेज बस भी चलवाए जाने की मांग पूरी हो सकेगी।


कटरा-खुदागंज स्टेट हाईवे पर शुरू होगा निर्माण कार्यं
खुदागंज। रविवार को मीरानपुर कटरा में शहीद स्तंभ का लोकार्पण करने आ रहे उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से क्षेत्र के लागों की तमाम उम्मीदें जुड़ गई हैं। लोगों का मानना है कि डिप्टी सीएम क्षेत्र की जरूरतों पर ध्यान देते हुए लोक कल्याण की नई घोषणाएं भले ही नहीं करें, सरकार की पूर्व घोषित योजनाओं पर काम तेजी से शुरू कराएंगे। खुदागंज-कटरा मार्ग को मैनपुरी से उत्तराखंड तक जोड़कर सरकार स्टेट हाईवे का दर्जा देने की घोषणा कर चुकी है, लेकिन निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हो सका है। बीसलपुर मार्ग के भुंडी घाट पर स्थायी पुल की मांग लंबे समय से हो रही है। यही नहीं, खुदागंज कस्बा की बिजली व्यवस्था बदहाल है और यहां राजकीय महिला महाविद्यालय की स्थापना संबंधी मांग को भी अनसुना किया जा रहा है। लोगों का मानना है कि उप मुख्यमंत्री के आने से इन सभी मांगों और समस्याओं का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed