फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सहकारी गन्ना विकास समिति अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

सहकारी गन्ना विकास समिति अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

Fri, 06 Jul 2018 12:36 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Fri, 06 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
सहकारी गन्ना विकास समिति अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
सहकारी गन्ना विकास समिति पुवायां की अध्यक्ष रामबेटी देवी के खिलाफ सात संचालकों के अविश्वास प्रस्ताव की मांग पर डीएम ने इसे स्वीकार करते हुए 25 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक बुलाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

गन्ना विकास समिति पुवायां में नौ संचालक हैं। सात संचालकों दंगल सिंह, प्रदीप कुमार, गयादीन, विमलेशचंद्र, आनंद प्रकाश, विद्योत्मा देवी, अनिल गुप्ता ने जून में डीएम को पत्र देकर अध्यक्ष रामबेटी देवी पर आरोप लगाया था कि वह किसानों की समस्याओं के निस्तारण को कोई तवज्जो नहीं देती हैं। अध्यक्ष का कार्य उनके पति जगेंद्र सिंह देखते हैं और संचालकों की बात नहीं सुनी जाती है। संचालकों को उचित सम्मान नहीं दिया जाता है। इसके अलावा फरवरी से अब तक प्रबंध समिति की बैठक नहीं बुलाई गई है, जिससे गन्ने का भुगतान कराए जाने और किसानों की तमाम समस्याओं का निराकरण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

संचालकों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए आगे की कार्रवाई कराए जाने की मांग की थी। डीएम अमृत त्रिपाठी ने संचालकों के पत्र पर आदेश करते हुए कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर पूर्ण कार्रवाई सहकारी समिति अधिनियम 1965 की धारा 30क और सहकारी समिति नियमावली 1968 के नियम संख्या 455 से 465 के तहत संपादित कराया जाना आवश्यक हो गया है। इसके लिए जिला कृषि अधिकारी सतीशचंद्र पाठक को पीठासीन अधिकारी नामित करते हुए 25 जुलाई को पूरी प्रक्रिया नियमानुसार समिति मुख्यालय पर बैठक बुलाकर पूरी कराने के आदेश दिए हैं। बैठक की कार्यवृत्ति और फोटोग्राफी को डीएम कार्यालय में प्रस्तुत करने को भी कहा गया है। अविश्वास प्रस्ताव मंजूर होने के बाद संचालकों में गतिविधियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed