फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जीएसटी की दिक्कतों को निशाने पर लेकर सड़क पर उतरे व्यापारी

जीएसटी की दिक्कतों को निशाने पर लेकर सड़क पर उतरे व्यापारी

Fri, 16 Feb 2018 10:00 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी की दिक्कतों को निशाने पर लेकर सड़क  पर उतरे व्यापारी
फोटो 26 में।
विज्ञापन


जीएसटी की दिक्कतों को निशाने पर लेकर सड़क पर उतरे व्यापारी
वाणिज्य कर कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करके दिया धरना

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जीएसटी और ई-वे बिल से जुड़ी दिक्कतों का समाधान नहीं किए जाने के विरोध में शहर के व्यापारियों ने उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट के प्रांतीय आह्वान पर बृहस्पतिवार को खिरनीबाग के वाणिज्य कर कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में संगठन के पदाधिकारियों का शिष्टमंडल वाणिज्य कर विभाग के उपायुक्त (जीएसटी) अमित मोहन से मिला और उन्हें केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम ज्ञापन देकर जीएसटी से होने वाली समस्याओं का समाधान जल्द खोजे जाने की मांग की।
प्रदर्शन के लिए व्यापारी कंछल गुट के नगर कार्यालय पर इकट्ठा हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए वाणिज्य कर कार्यालय पहुंचे। व्यापारियों का कार्यक्रम केवल प्रदर्शन कर ज्ञापन देने तक सीमित था, लेकिन दफ्तर में कोई अधिकारी मौजूद नहीं मिलने पर उनका रोष बढ़ गया। संगठन के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता ने दरी मंगाकर कार्यालय के गेट पर बिछाई और व्यापारियों के साथ वहीं धरना देकर बैठ गए। नगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने कहा कि जो अधिकारी पूर्व सूचना दिए जाने के बावजूद ज्ञापन लेना गंवारा नहीं समझ रहे, उनसे समस्याओं के समाधान की उम्मीद करना बेमानी है।
विज्ञापन

व्यापारी करीब एक घंटे तक नारेबाजी के साथ धरना पर डटे रहे। हालांकि, बाद में वहां पहुंचे उपायुक्त (जीएसटी) ने ज्ञापन लेकर आश्वस्त किया कि उनकी नीतिगत समस्याओं को वित्त मंत्री तक पहुंचाकर उनकासमाधान कराया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में नारायणदास अग्रवाल, सुरेंद्र सेठ, मनोज खन्ना, प्रभात रंजन पांडेय, उवैस हसन खां, अमित शर्मा, पंकज टंडन, विनोद कुमार, अमित गर्ग, सगीर खां, शब्बन अली, अशोक गुप्ता, रितेश सेठी, सच्चिदानंद, मुईन खां, फुरकान अली, राजीव खन्ना, महावीर अग्रवाल, आदित्य वर्मा, लकी खां, रेहान खां, विनीत अवस्थी, कंचन गुप्ता, विवेक टंडन, गोपाल राम गर्ग, अमित गुप्ता, श्याम गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed