{"_id":"5a12d8714f1c1b65548be698","slug":"151511184497-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी देख सीएमएस खफा, बोले कभी भी आ सकते हैं मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी देख सीएमएस खफा, बोले कभी भी आ सकते हैं मुख्यमंत्री
Updated Mon, 20 Nov 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जिले में मुख्यमंत्री का कभी भी दौरा हो सकता है। सीएम को कोई खामी न मिले। इसलिए जिला अस्पताल को चमकाया जा रहा है। इसके बावजूद भी कहीं न कहीं गंदगी के निशान नजर आ रहे हैं। इसकी पोल सोमवार को तब खुली जब अचानक सीएमएस डॉ. केशव स्वामी निरीक्षण करने के लिए ट्रामा सेंटर पहुंच गए। यहां गंदगी देखकर गहरी नाराजगी जाहिर कर अधीनस्थों से कहा कि सीएम कभी भी आ सकते हैं। इसलिए व्यवस्था को दुरुस्त रखें।
जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में सोमवार को अचानक सीएमएस डॉक्टर केशव स्वामी पहुंचे और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल-जवाब करने लगे। फार्मेसिस्ट सुरेश कुमार ने जब सफाई व्यवस्था दुरुस्त बताई तो सीएमएस ने बारीकी से निरीक्षण करना शुरू कर दिया। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर में ही डॉक्टर और फार्मेसिस्ट के कक्ष में रखी लोहे की अलमारी की छत पर गंदगी देखने के लिए एक युवक का हाथ लगवाया तो उसकी उंगलियां धूल से सन गई। इस पर सीएमएस ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अलमारी की छत पर भी तो कपड़ा लगाया जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने अलमारी के ऊपर पड़ी धूल को साफ कराने को कहा। इसके बाद वह ट्रॉमा सेंटर में ही बने प्राइवेट रूम में पहुंचे तो अंदर साफ-सुथरा पड़ा था, लेकिन शौचालय में एक ओर गंदगी पड़ी हुई थी। कक्ष के मेन गेट पर भी गंदगी थी। इतना देखकर सीएमएस का पारा चढ़ गया। उन्होंने सफाई ठेकेदार को चेतावनी देकर कहा कि यदि जरा भी गंदगी नजर आई तो सफाई के लिए मिलने वाले रुपयों के भुगतान पर रोक लगा दी जाएगी। सीएमएस ने जेई को दीवारों पर लगे टूटे टाइल्स भी बदलवाने के निर्देश दिए।
0
मुख्यमंत्री कभी भी जिले में आ सकते हैं। इसलिए साफ-सफाई व्यवस्था के साथ इस बात का भी ध्यान रखना है कि किसी मरीज के साथ गलत व्यवहार न हो। सोमवार को इसीलिए बड़ी बारीकी से निरीक्षण किया गया। कुछ जगहों पर गंदगी मिली, जहां सफाई कराने को कहा है।
विज्ञापन
डॉ. केशव स्वामी, सीएमएस