फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   150 rupees coin to be issued in memory of spiritual Adi Guru Shri Ramchandra

आध्यात्मिक आदि गुरु श्री रामचंद्र की स्मृति में जारी होगा 150 रुपये का सिक्का

Fri, 28 Oct 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
150 rupees coin to be issued in memory of spiritual Adi Guru Shri Ramchandra
आध्यात्मिक गुरु श्री रामचंद्र जी महाराज उर्फ लाला जी - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सहज योग से साधना के उच्चतम बिंदु पर पहुंचने का मार्ग दिखाने वाले आध्यात्मिक आदि गुरु श्री रामचंद्र महाराज उर्फ लाला जी की स्मृति में भारत सरकार 150 रुपये मूल्य का सिक्का जारी करेगी। इस संबंध में वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग की अपर सचिव मनीषा सिन्हा की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह सिक्का अगले वर्ष दो फरवरी को जारी होगा क्योंकि उसी दिन रामचंद्र जी की 150वीं जयंती है।
विज्ञापन

मूलत: फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद) निवासी आदिगुरु श्री रामचंद्र की स्मृति में उनके परम शिष्य शाहजहांपुर के श्री रामचंद्र (बाबू जी) ने हरदोई मार्ग पर 31 मार्च 1945 को श्री रामचंद्र मिशन आश्रम की स्थापना की थी। आश्रम के वरिष्ठ सदस्य सुयश सिन्हा के अनुसार यह संयोग है कि आदि गुरु और उनके समर्थ शिष्य के नाम एक हैं। उन्होंने बताया कि आदि गुरु और उनके शिष्य के देश-विदेश में हजारों अनुयायी हैं जो हर साल विशेष अवसरों पर आश्रम में जुटकर वहां होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। उन्हीं की स्मृति में भारत सरकार सिक्का जारी करने जा रही है। अधिसूचना के अनुसार 44 मिमी व्यास के सिक्के में 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा और पांच-पांच प्रतिशत निकिल व जस्ता होगा। सिक्के के पृष्ठ भाग पर मध्य में श्री रामचंद्र जी का चित्र होगा। आश्रम प्रबंधक दीपक त्यागी, प्रशिक्षक माधो गोपाल अग्रवाल, राज गोपाल अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, सुयश सिन्हा, आनंद मिश्रा, हर्ष अग्रवाल, श्री कृष्ण टंडन आदि ने हर्ष व्यक्त किया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed