फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   15 year old girl married another girl in shahjahanpur

UP: 15 साल की लड़की ने कर ली सहेली से शादी, चार महीने से थी लापता; पुलिस से बोली- हम दोनों प्यार करते हैं

Fri, 17 Nov 2023 05:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Nov 2023 05:59 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में दो लड़कियों के प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। इनमें एक किशोरी चार महीने से लापता थी। पुलिस ने शुक्रवार को उसे सहेली के साथ बरामद किया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसने अपनी सहेली से शादी कर ली है।  

विज्ञापन
15 year old girl married another girl in shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में चार माह से लापता किशोरी को शुक्रवार को पुलिस ने उसकी सहेली के साथ बरामद कर लिया। पूछताछ में किशोरी ने ऐसी बात बताई, जिसे सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। किशोरी ने कहा कि उसने अपनी सहेली से शादी कर ली है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


खुटार के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी नौ अगस्त को घर से लापता हो गई थी। पिता ने लड़की के गायब होने पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस किशोरी की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि लापता किशोरी पुवायां के एक गांव की किशोरी के साथ खुटार-पुवायां मार्ग पर गोमती पुल के पास वाहन के इंतजार में खड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों किशोरियों को थाने ले आई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: चार साल में तीन शादियां... युवती ने झूठा प्यार जताकर तीनों दूल्हों को किया कंगाल, सिर पकड़कर रो रहे पीड़ित
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों किशोरियों ने पुलिस को बताया कि वे दोनों एक-दूसरे से प्यार करती हैं। उन्होंने आपस में शादी कर ली है और दोनों एक ही साथ रहेंगी। सूचना पाकर लड़कियों के परिजन भी थाने पहुंचे, लेकिन लड़कियां एक साथ रहने की बात करती रहीं। दोनों किशोरियों के गांव पास-पास हैं। इस कारण उनका आना-जाना लगा रहता है। दोनों ही किशोरियां अशिक्षित हैं। 

सहेली के घर पर भी रही थी किशोरी 
चार माह से लापता रहने के दौरान किशोरी अपनी सहेली के घर भी रही। दोनों बाहर घूमने भी गईं थीं। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि किशोरी के गायब होने पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सूचना पर उसे बरामद किया गया है। उसके साथ एक दूसरी लड़की भी बरामद हुई है, जो पुवायां थाना क्षेत्र के गांव की है। 

दोनों आपस में विवाह करने की बात बता रही हैं। लड़कियों के पास किसी भी प्रकार के कागजात नहीं मिले हैं, जिससे पता चल सके कि दोनों लड़कियों की उम्र क्या है। खुटार क्षेत्र की रहने वाली लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed