फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   शहीद द्वार नहीं बना तो मतदान का बहिष्कार

शहीद द्वार नहीं बना तो मतदान का बहिष्कार

Thu, 04 Apr 2019 02:08 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 04 Apr 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
शहीद द्वार नहीं बना तो मतदान का बहिष्कार
खुटार (शाहजहांपुर)। गांवसभा टोडरपुर के लोगों ने गांव के शहीद गुरजीत सिंह के नाम पर शहीद द्वार नहीं बनाए जाने पर मतदान के बहिष्कार का फैसला किया है। बुधवार को तमाम लोगों ने हाइवे के किनारे बैनर लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 24 मई 2018 को गांव पुनौती के सैनिक गुरजीत सिंह की उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के डीडीहाट में भारत चीन सीमा के पास चर्मा में ड्यूटी के दौरान खांई में गिरने से मौत हो गई थी। 26 मई को गुरजीत का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। इस दौरान सिख रेजीमेंट के सूबेदार बल्देव सिंह ने कहा था कि गुरजीत सिंह की मौत ड्यूटी के दौरान हुई है, इसलिए गुरजीत को शहीद का दर्जा दिया जाता है और सेना स्तर पर इसकी कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मौके पर आए नेताओं ने गुरजीत के नाम से गांव के मोड़ पर शहीद द्वार बनाने के साथ गांव में सड़क, एक हाईस्कूल का निर्माण कराने की बात कही थी। दो जून 2018 को विधायक चेतराम ने गांव के मोड़ पर शहीद द्वार का शिलान्यास भी किया था। इस दौरान डीएम भी मौजूद रहे थे, लेकिन अभी तक शहीद द्वार नहीं बना है।
विज्ञापन

बुधवार को गांव के कई लोगों ने शिलान्यास पट के पास खुटार पूरनपुर मार्ग के किनारे आकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और कहा कि शहीद द्वार नहीं बना तो लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालेंगें। प्रदर्शन के दौरान पूर्व प्रधान मनजीत सिंह, सोनू सिंह, सतनाम सिंह, हरभजन सिंह, गुरपाल सिंह, जगतार सिंह, परविंदर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद द्वार का शिलान्यास मैंने किया था। उसका स्टीमेट आदि बनने के बाद सीडीओ से पास भी हो चुका है, जो खुटार बीडीओ को भेज दिया गया है। देश के लिए शहीद सैनिक का द्वार जरूर बनेगा। प्रक्रिया चल रही है।

चेतराम, विधायक पुवायां

मेरे संज्ञान में अभी इस तरह का कोई प्रकरण सामने नहीं आया है। ग्रामीणों ने भी अभी तक उनके पास किसी तरह की कोई लिखित शिकायत नहीं की है। मामला अब संज्ञान में आया है। ग्रामीणों से वार्ता कर जल्द ही समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे।
मोहम्मद रिजवान, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed