{"_id":"5b9955a4867a557eb0417d36","slug":"141536775588-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन नंबर दो में फ्रैक्चर, दो घंटे का ब्लॉक लेना पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन नंबर दो में फ्रैक्चर, दो घंटे का ब्लॉक लेना पड़ा
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एगवां में चार घंटे सिग्नल फेल, कई ट्रेनें प्रभावित
लाइन नंबर दो में फ्रैक्चर, दो घंटे का लिया ब्लॉक
तीन और चार लाइन से गुजारी गईं डाउन रेलगाड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो
रोजा/ शाहजहांपुर। सिग्नल फेल होने के कारण बुधवार को आधा दर्जन रेल गाड़ियां प्रभावित हुईं। करीब चार घंटे के बाद खराबी को ठीक किया जा सका। एगवां स्टेशन पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे स्टेशन का पूरा सिग्नल सिस्टम ठप हो गया। दोपहर एक से शाम पांच बजे तक डाउन लाइन की रेलगाड़ियों को रोक कर पास किया गया। इस दौरान त्रिवेणी, हिमगिरी, सियालदह और अमरनाथ एक्सप्रेस प्रभावित हुईं। शाम पांच बजे सिग्नल ठीक होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य हो सका।
दूसरी ओर शाहजहांपुर में मंगलवार रात करीब 1:40 बजे पावर केबिन को लाइन नंबर दो में फ्रैक्चर का सिग्नल मिला। इसकी सूचना पीडब्ल्यूआई हरगोविंद को दी गई। टोकन पोर्टर लाल बहादुर ने ट्रैक चेक किया तो संख्या 1237 स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के सामने लाइन में फ्रैक्चर मिला। लाइन पर तुरंत ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। फ्रैक्चर दुरुस्त करने के बाद लाइन को बुधवार तड़के करीब 3:50 बजे क्लियर किया गया। इस दौरान डाउन लाइन की रेलगाड़ियों को यार्ड की दूसरी लाइनों से पास किया गया। बता दें कि स्टेशन की लाइन नंबर दो की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। लाइन पर काफी समय से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार का कॉशन लगा हुआ है। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी ने बताया कि फ्रैक्चर यार्ड एरिया में था। ऐसे में रेल संचालन पर खास असर नहीं हुआ।
----------
बड़ौदा हाउस से पहुंची रेलवे की सेफ्टी ऑडिट टीम
कई बिंदुओं पर कर रही सुरक्षा-संरक्षा की पड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। उत्तर रेलवे के मुख्यालय बड़ौदा हाउस से तीन सदस्यों की सेफ्टी ऑडिट टीम शाहजहांपुर पहुंच गई है। टीम सुरक्षा-संरक्षा की बारीकी से पड़ताल कर रही है। सेफ्टी ऑडिट टीम सभी बिंदुओं पर पड़ताल के बाद अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को देगी। रेलवे स्टेशन पर सेफ्टी ऑडिट शुरू होने के बाद स्थानीय स्तर पर काफी सतर्कता से काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन
रेल मुख्यालय से आई तीन सदस्यों की सेफ्टी ऑडिट टीम ने बुधवार को रेलवे के गेट संख्या 323, 325 का निरीक्षण किया। क्रॉसिंग बंद करने और खोलने के मानकों का ऑडिट किया। इसके बाद रेलवे का ट्रेनिंग स्कूल देखा। सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक टीम ने पावर केबिन की गतिविधियों का आंकलन किया। सेफ्टी ऑडिट टीम अभी दो दिन और शाहजहांपुर में रहेगी। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी के मुताबिक यह नियमित सेफ्टी ऑडिट से है। इस प्रकार की ऑडिट से छोटी-मोटी कमियां दूर करने में मदद मिलती है।
-------
इंटर सिटी एक्सप्रेस से टकरा कर गाय की मौत
रोजा। डाउन लाइन पर मानव रहित रेल क्रॉसिंग नंबर 317 पर इंटर सिटी एक्सप्रेस से टकरा कर गाय की मौत हो गई। हादसे के वक्त ट्रेन रफ्तार पर थी। इससे गाय के चीथड़े इधर-उधर बिखर गए। हादसे के बाद रेल पटरी को साफ किया गया। हालांकि, इससे रेलगाड़ियों के संचालन पर कोई खास असर नहीं हुआ। रेल ट्रैक पर घूमने वाले आवारा जानवरों की वजह से अक्सर इस तरह के हादसे होते रहते हैं। इसके बावजूद रेल प्रशासन गंभीर नहीं है।