फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बाइक रैली की सफलता को कर्मचारियों ने बनाई रणनीति

बाइक रैली की सफलता को कर्मचारियों ने बनाई रणनीति

Wed, 01 Nov 2017 07:06 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
बाइक रैली की सफलता को कर्मचारियों ने बनाई रणनीति
शाहजहांपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की रोडवेज डिपो पर हुई बैठक में तीन नवंबर को निकाली जाने वाली बाइक रैली की सफलता के लिए रणनीति पर विचार किया गया। विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी तीन नवंबर को बाइक रैली निकालेंगे। रैली जिला अस्पताल से शुरू होकर पुराना जिला अस्पताल, घंटाघर आदि स्थानों पर भ्रमण करती हुई कलक्ट्रेट पहुंचेगी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय ने की। रोडवेज परिषद के अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए रैली सफल बनाने का आह्वान किया। परिषद के जिला मंत्री दिनेश चंद्र सक्सेना ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग करते हुए कहा कि सरकार कर्मचारी हितों की अनदेखी कर रही है। अब समय आ गया है जब सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर अपनी ताकत का अहसास कराना होगा। बैठक में संतोष कुमार शुक्ला, अर्चना मिश्रा, नीता श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार, आशुतोष मिश्रा, प्रदीप दीक्षित, अनिल दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed