फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गुड्डू लाल ने जीती रिक्शा रेस प्रतियोगिता

गुड्डू लाल ने जीती रिक्शा रेस प्रतियोगिता

Sat, 07 Oct 2017 07:27 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
गुड्डू लाल ने जीती रिक्शा रेस प्रतियोगिता
शाहजहांपुर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशती के अंतर्गत शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में 1200 मीटर रिक्शा रेस का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और नगद राशि देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।
विज्ञापन

रिक्शा रेस प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेश खो-खो संघ के सचिव विनोद कुमार सिंह ने झंडी दिखाकर किया। इसके प्रतिभागियों ने रिक्शा के साथ खेल मैदान के तीन चक्कर लगाए। रिक्शा रेस में गुड्डू लाल ने प्रथम, रोहित ने द्वितीय, रज्जाक ने तृतीय, सरताज ने चतुर्थ, नेतराम ने पांचवां स्थान हासिल किया। समापन पर मुख्य अतिथि ने जिला क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना के साथ सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष ने प्रथम विजेता को 500 रुपये, द्वितीय विजेता को 400, तृतीय विजेता को 300 और चतुर्थ स्थान के विजेता 200 तथा अन्य सभी प्रतिभागियों को 100-100 रुपये प्रोत्साहन स्वरूप देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी ने घोषणा की कि स्टेडियम में मजदूर दिवस (पहली मई) को रिक्शा रेस कराई जाएगी। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में दिलीप शर्मा, मुकुल, अतुल सैनी, मो. उजैर, मो. अनवर, शैल सक्सेना, पंकज कुमार आदि शामिल रहे। व्यवस्था में विपिन अग्निहोत्री, सचिन प्रेमी आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed