{"_id":"59cf995b4f1c1b65548b5132","slug":"141506777435-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर बाजार के आबादी क्षेत्र से जल्द हटेंगी डेयरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर बाजार के आबादी क्षेत्र से जल्द हटेंगी डेयरियां
Updated Sat, 30 Sep 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर की सड़कों पर भैंसों को खुला छोड़ देने वाले डेयरी संचालकों को शहर से बाहर करने के नोटिस जारी किए जाएंगे। सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने रामचंद्र मिशन क्षेत्र के 15 डेयरी संचालकाें को नोटिस जारी कर डेयरियां हटाने को एक सप्ताह की मोहलत दी है। हालांकि, थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक से क्षेत्र के डेयरी संचालकाें की सूची अभी प्राप्त नहीं हुई है।
रामचंद्र मिशन क्षेत्र में डेयरी चलाने वाले जिन लोगाें को नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें से अधिकतर ताहवरगंज, सरायकाइयां, तारीन गाड़ीपुरा, गढ़ी गाड़ीपुरा, दलेलगंज, अहमदपुरर रेती, नई बस्ती आदि क्षेत्रों के सहने वाले हैं। ये सभी इलाके घनी बसावट वाले हैं। वहां चलाई जा रही डेयरियों से न केवल आसपास के घरों में रहने वाले लोग गंदगी और दुर्गंध से परेशान हैं, सड़कों पर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। सिटी मजिस्ट्रेट के अनुसार सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को क्षेत्र की डेयरियों का ब्योरा जल्द देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में डेयरियां आबादी क्षेत्र से बाहर शिफ्ट नहीं किए जाने पर संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।