फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सीओ की चेतावनी पर गुस्साएं किसानों ने दिल्ली-पलिया स्टेट हाईवे किया जाम

सीओ की चेतावनी पर गुस्साएं किसानों ने दिल्ली-पलिया स्टेट हाईवे किया जाम

Fri, 29 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
सीओ की चेतावनी पर गुस्साएं किसानों ने दिल्ली-पलिया स्टेट हाईवे किया जाम
farmers
किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पंचायत में जुटे किसान पेयजल की व्यवस्था नहीं होने और ज्ञापन लेने के लिए अधिकारियों के नहीं पहुंचने से खफा हो गए। सीओ से पीड़ा व्यक्त करने पहुंचे तो उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कर जेल भिजवा देने की चेतावनी दे डाली। इससे नाराज किसानों ने दिल्ली-पलिया स्टेट हाईवे जाम कर दिया। लगभग 45 मिनट के इस जाम में दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। बाद में एसडीएम के आश्वासन पर किसान शांत हुए।
विज्ञापन

भाकियू राष्ट्रवादी गुट के मंडल प्रभारी नरेंद्र यादव के आवाहन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सीपी सिंह यादव व प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र सिंह की उपस्थिति में गुरुवार को कोतवाली के पास स्थित नकासा मैदान में संगठन की महापंचायत का आयोजन किया गया था। कई घंटे तक चली पंचायत के दौरान मौके पर न तो कोई प्रशासनिक अफसर आया और न ही प्रशासन की ओर से जल आपूर्ति की व्यवस्था की गई थी। इस वजह से नाराज संगठन पदाधिकारी माइक पर ही प्रशासन को कोसने लगे। पास में ही स्थित कोतवाली मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी पुवायां जितेंद्र सिंह से जब संगठन के शिष्टमंडल ने मंडल प्रभारी नरेंद्र यादव व मंडल अध्यक्ष मुनेश्वर दयाल कठेरिया के नेतृत्व में अपनी पीड़ा व्यक्त की। आरोप है कि इस पर क्षेत्राधिकारी शोर-शराबा करने के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराते हुए एफआईआर की धमकी देने लगे। इस पर संगठन के कार्यकर्ता उत्तेजित होकर पंचायत स्थल से उठकर कोतवाली के सामने दिल्ली-पलिया स्टेट हाईवे पर सड़क पर बैठ गए और मार्ग को जाम कर दिया। वाहनों की लंबी कतारें लग गई। अपर जिलाधिकारी को बुलाने की जिद कर रहे किसानों को मौके पर पहुंचकर सीओ पुवायां ने खेद व्यक्त करते हुए काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान नेता किसी भी कीमत पर मानने को तैयार नहीं हुए। सीओ की सूचना पर आनन फानन में एसडीएम पुवायां मोईनउल इस्लाम ने मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर किसानों को शांत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने एसडीएम को क्षेत्र विकास से जुड़े 16 सूत्रीय बिंदुओं का मांग पत्र सौंपा। मंडल प्रभारी नरेंद्र यादव ने उपस्थित सभी किसानों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही बरेली जिलाध्यक्ष अशर्फीलाल, रक्षपाल यादव, जीशान खान, संजय शर्मा, गंगासहाय, मालती देवी, रेशमा देवी, सोनेश्वरी, ममता सिंह, शकील मंसूरी, गुलजार सिंह, अनिल शुक्ला, जंगबहादुर दीक्षित, रामवती, सतेंद्र व्यास सहित विभिन्न जिलों से आए किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन


किसानों ने पहले ज्ञापन देकर बताया था कि वह महापंचायत करेंगे, इसके लिए पेयजल की व्यवस्थ करा दी जाए लेकिन ईओ ने ध्यान नहीं दिया। इसी से किसान गुस्से में थे। जाम लगाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कह दी थी लेकिन इसको लेकर कोई खास नाराजगी नहीं थी, फिर एसडीएम को बुलवाया गया और उन्होंने ज्ञापन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed