फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   नुक्कड़ नाटक से दिया सुरक्षित यातायात का संदेश

नुक्कड़ नाटक से दिया सुरक्षित यातायात का संदेश

Sat, 25 Nov 2017 12:27 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक से दिया सुरक्षित यातायात का संदेश
natak - फोटो : amar ujala
शाहजहांपुर। यातायात माह के अंतर्गत शुक्रवार को सेंट पॉल्स इंटर कॉलेज में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में हुए ट्रैफिक रूल्स शीर्षकीय नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों ने सहपाठियों और गुरुजनों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने को प्रेरित किया। इस अवसर पर टीएसआई विपिन शुक्ला ने विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीवन बहुत कीमती है। इसको सुरक्षित रखने के लिए मोटरसाइकिल पर चलते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने छात्रों के प्रयास की सराहना करते हुए यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। समापन पर नुक्कड़ नाटक में शामिल छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। रविंद्र कुमार के संचालन में हुिए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य फादर ग्रेगी ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed