{"_id":"5a107bbc4f1c1ba7678bc66c","slug":"131511029692-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज कुंडरा में होगा फिल्मी कलाकारों और वीआईपी का जमावाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज कुंडरा में होगा फिल्मी कलाकारों और वीआईपी का जमावाड़ा
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज कुंडरा की जमीं पर उतरेंगे सितारे
सिने स्टार राजपाल यादव की बेटी के विवाह के लिए सज गया बंडा का गांव कुंडरा
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। बंडा के गांव कुंडरा में रविवार को फिल्मी हस्तियों और वीआईपी का जमावड़ा होगा। मौका है सिने स्टार राजपाल यादव की बेटी ज्योति यादव की शादी का। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बारात इटावा के थाना भरथना के गांव कुशगवां अहिराम से आएगी। ज्योति की शादी यहां से संदीप से तय हुई है।
गांव कुंडरा में शादी के लिए दस एकड़ जमीन में भव्य पंडाल लगाया गया है। बरेली से प्रकाया हलवाई को स्वादिष्ट व्यंजन तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लाइट की व्यवस्था खटीमा के लोगों को सौंपी गई है। बारात रविवार को आनी है, लेकिन कुंडरा शनिवार रात से ही जगमग हो गया।
राजपाल यादव ने बताया कि वह मुंबई में रहते हैं और बिटिया की शादी वहां से भी कर सकते थे, लेकिन शादी में अपने बचपन के दोस्तों को बुलाने के लिए उन्होंने पैतृक गांव में करने की सोची है। फिल्मी कलाकारों के आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके लिए बचपन के मित्र और बरेली मंडल के लोग ही सबसे बड़े वीआईपी हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई से ज्यादा कलाकार शादी में नहीं आ रहे हैं। प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर जारी आचार संहित आदि कारणों से ऐसा किया गया है।
विज्ञापन
फिल्म कुटुंब के कलाकार पहुंचे कुंडरा
पुवायां। निर्माता श्याम अवतार केडिया के बैनर श्याम इंटरटेंमेंट प्रा. लि. तले बनी हिंदी फिल्म कुटुंब के तमाम कलाकार कुंडरा पहुंच चुके हैं। राजपाल यादव ने बताया कि यह फिल्म तीन नवंबर को देशभर में सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म कुटुंब में आलोकनाथ जी हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री में बाबूजी के नाम से जाने जाते हैं। इसके अलावा वह खुद फिल्म के अहम किरदार में हैं। राजपाल यादव के छोटे भाई इंद्रपाल यादव इस फिल्म से लांच हो रहे हैं। मॉडल व अभिनेत्री नेहा खान मेन लीड में हैं। रंगमंच से ताल्लुक रखने वाले यूपी के अमित यादव ने इस फिल्म को डॉयरेक्ट किया है।