{"_id":"5e7639648ebc3e78ac7e955a","slug":"130-passenger-cancel-ticket-shahjahanpur-news-bly4003713155","type":"story","status":"publish","title_hn":"130 यात्रियों ने कैंसिल कराया रिजर्वेशन, स्टेशन पर पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
130 यात्रियों ने कैंसिल कराया रिजर्वेशन, स्टेशन पर पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना के संभावित संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए रेलवे ने एहतियात के तौर पर जनता और मुगलसराय जैसी 4 ट्रेनों को रद कर दिया है। शनिवार को चारों ही ट्रेन नहीं चली तो वहीं संचालित ट्रेनों में भी भीड़भाड़ कम ही रही। जिसकी वजह से स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा।
रेलवे की ओर से कोरोना की दहशत के चलते अप व डाउन लाइन की तमाम ट्रेनें 20 से 30 मार्च तक के लिए रद कर दिया गया है, जिसमें शाहजहांपुर में रुकने वाली जनता, मुगलसराय, नौचंदी व शहीद एक्सप्रेस भी शामिल हैं। यह सभी ट्रेनें शनिवार को शाहजहांपुर नहीं आई। इनके अलावा त्रिवेणी, जननायक और जनसाधारण एक्सप्रेस में भीड़ सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी कम रही। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार को ट्रेनें रद होने के बावजूद संचालित ट्रेनों में भीड़भाड़ नहीं दिखी। रेलवे स्टेशन पर लोग कम ही आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 अप्रैल को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। जिसके बाद रेलवे ने भी शनिवार रात 12 बजे से ट्रेनों को न चलाने का फैसला लिया है।
वहीं, सीआरएस एके शर्मा ने बताया कि कोरोना को देखते हुए चार महीने पहले ट्रेनों में आरक्षण कराने वाले यात्री टिकट वापस करा रहे हैं। शनिवार को भी 130 यात्रियों ने अपना रिजर्वेशन कैंसिल कराया। टिकट विंडो पर भी भीड़ कम रही, सुबह के समय 300 से 350 टिकट ही बिके।