फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   13 more Corona positives found in Shahjahanpur

शाहजहांपुर में 13 और कोरोना पॉजिटिव मिले

Fri, 19 Jun 2020 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
13 more Corona positives found in Shahjahanpur
शाहजहांपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को 13 और लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। संक्रमितों में सात लोग शहर, भावलखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के चार और दो पुवायां के रहने वाले हैं। शहर के बृजविहार कॉलोनी में मिले संक्रमित एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं। भावलखेड़ा में दो माह की बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव निकली है। एक दिन में 13 लोग संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

दो दिन पहले बृज बिहार कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय महिला की ट्रयूनेट मशीन से जांच की गई थी। तब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसी दिन युवती, उसके माता-पिता और दो बहनों का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। बृहस्पतिवार को पांचों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संक्रमित मिली महिला अपने पति के साथ दिल्ली में रहती है। उसके पिता हृदय रोगी हैं, जो बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। महिला सात जून को पिता को देखने के लिए दिल्ली से आई थी। पिता की अस्पताल से छुट्टी होने पर वह मायके चली आई। यहां उसकी तबीयत खराब हो गई, जिस पर इसी क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में उसने इलाज कराया था। वहां कोरोना के लक्षण दिखने पर डॉक्टर ने जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा था। वहां इमरजेेंसी में उसकी ट्रयूनेट मशीन से जांच की गई थी, जो पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बंगश मोहल्ले की दो महिलाओं की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिनमें एक की उम्र 52 साल और दूसरी की 60 वर्ष है। दोनों महिलाओं के सैंपल 16 जून को भेजे गए थे। बंगश मोहल्ले में दो लोग पहले ही पॉजिटिव निकल चुके हैं, जिस कारण पूरा इलाका बफर जोन घोषित है। उधर, सदर तहसील क्षेत्र के विकास खंड भावलखेड़ा क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में चार लोग संक्रमित मिले हैं, जिसमें 23 साल की एक महिला और उसका दो माह का बेटा शामिल हैं। वहीं की दूसरी संक्रमित महिला की उम्र 35 साल है। महिला और उसकी आठ साल की बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दोनों महिलाएं और उनकी बेटी परिवार समेत 10 जून को दिल्ली से लौटी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा दो संक्रमितों में एक पुवायां तहसील क्षेत्र के कहमारा गांव निवासी 43 साल का व्यक्ति और दूसरा ग्राम जनकापुर का 36 वर्षीय युवक हैं। कहमारा गांव का व्यक्ति 15 और जनकापुर गांव का युवक 13 जून को दिल्ली से लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed