फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   1275 connections were cut, defaulters with more than 50 thousand dues were targeted

Shahjahanpur News: 1275 कनेक्शन काटे, 50 हजार से ऊपर बकायेदार निशाने पर आए

Fri, 21 Mar 2025 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 21 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
1275 connections were cut, defaulters with more than 50 thousand dues were targeted
शाहजहांपुर। 50 हजार से ऊपर के बकायेदारों पर बिजली निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को 1275 बकायेदाराें के कनेक्शन काटे गए हैं। कटे कनेक्शन की निगरानी के लिए टीम लगा दी हैं। दोबारा से कनेक्शन जोड़ने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

बिजली निगम ने बकायेदारों से वसूली को लेकर टीमें गठित कर दी है। जनपद के 13 एसडीओ के नेतृत्व में लगातार टीमें दौड़ रही हैं। प्रत्येक एसडीओ के साथ चार जेई व 30 कर्मियों की टीम बकायेदारों के घरों में पहुंच रहीं। बृहस्पतिवार को टीमों ने अपने क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 1275 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, साथ ही बिल अदा किए बिना दोबारा से कनेक्शन जोड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। एसई जेपी वर्मा ने बताया कि बिल की राशि को टुकड़ों में भरने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए अधिशासी अभियंता व वह स्वयं ही कार्य करेंगे। वहीं, एसई जेपी वर्मा ने छह अधिशासी अभियंताओं को बुलाकर बैठक की। उन्हें निर्देश दिए कि बकाया राजस्व को वसूल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed