{"_id":"5a883e6b4f1c1b5e028b5cac","slug":"121518878315-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाजपुर ओडीएफ में शामिल, लेकिन मंजिल अभी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाजपुर ओडीएफ में शामिल, लेकिन मंजिल अभी दूर
Updated Sat, 17 Feb 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-35
नवाजपुर ओडीएफ में शामिल, लेकिन मंजिल अभी दूर
स्कूल के पास पड़ रहा घूरा, चार वर्ष से छह आवास अधूरे
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कलां (खुटार)। ब्लॉक खुटार में खुटार-पुवायां रोड से दो किमी की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत नवाजपुर जिले की छोटी ग्राम पंचायतों में शामिल है। इसके बावजूद यहां कई समस्याएं हैं। ग्राम पंचायत ओडीएफ होने के बावजूद खुले में शौच मुक्त की मुहिम मुकाम तक नहीं पहुंच रही। मौजूदा प्रधान विजय कुमार सिंह युवा हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में गांव में 50 नए शौचालयों का निर्माण कराया। गांव के तमाम लोगों में जागरूकता की कमी है। यहां शौचालयों में उपले, भूसा, चारा आदि भरा हुआ है। परिवारों के लोग शौचालय होने के बावजूद खुले में शौच को जाते हैं।
ग्राम पंचायत नवाजपुर की आवादी 1148 है। यहां 850 से ज्यादा मतदाता हैं। प्रधान विजय सिंह युवा होने के साथ शिक्षित भी हैं। इसका लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। लेकिन, गांव में गाड़ी पटरी पर नहीं आ रही। गांव में नाला-नाली की पर्याप्त व्यवस्था न होने की वजह से गंदे पानी का निकास नहीं हो पाता। इससे कई स्थानों पर जल भराव बना रहता है। ग्राम पंचायत में 2014-15 में जयवीर, मुन्नूलाल, सुआ लाल, हीरा सिंह के आवास स्वीकृत हुए थे। इनका निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है। लाभार्थियों का कहना है कि उनको सिर्फ एक किस्त मिली। इसके बाद कोई धनराशि नहीं मिली। इसके चलते आवासों का निर्माण वह पूरा नहीं करा सके। गांव में स्वच्छता मुहिम को भी झटका लग रहा है। प्राथमिक विद्यालय के पास घूर डाला जाता है। इसके अलावा यहां जल भराव भी बना रहता है। प्रधान ने प्राथमिक विद्यालय के पास घूर डालना रोकने के लिए कई बार प्रयास किए, लेकिन उनको कामयाबी नहीं मिली। साफ-सफाई के प्रति यहां के ग्रामीणों में जागरूकता कम ही नजर आती है।
----------------------
ब्लॉक- खुटार
ग्राम पंचायत- नवाजपुर
कुल आबादी- 1148
कुल मतदाता- 850
जॉब कार्डधारक- 180
हैंडपंप- 19
आवास- 9
शौचालय- 50
सीसी रोड- 63 मीटर
विधवा पेंशन- 12
वृद्धावस्था पेंशन- 25
-----------------------
प्राथमिक विद्यालय- 1
पूर्व माध्यमिक विद्यालय- 1
-----------------------
वर्जन-
फोटो-36
ग्राम पंचायत में कई समस्याएं हैं। नाला-नाली, खड़ंजा, पंचायत घर, बारात घर आदि कार्यों के लिए कई बार प्रस्ताव दिए जा चुके हैं। अधिकारियों ने इन्हें ठंडे बस्ते में डाल दिया। ग्राम पंचायत में विकास की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। कई ग्रामीणों ने शौचालयों में भूसा, उपले आदि भर रखे हैं।
विज्ञापन
- विजय सिंह, प्रधान , ग्राम पंचायत नवाजपुर
------------
वर्जन-
ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण की डिमांड गई हुई है। अन्य जो भी काम होने हैं उनके भी प्रस्ताव दिए जा चुके हैं। शासन की योजनाओं का लाभ पात्र ग्रामीणों को दिलाया जा रहा है। जो भी समस्याएं हैं उनका निराकरण किया जाएगा।
- प्रदीप सिंह, ग्राम विकास अधिकारी