{"_id":"59bbd5be4f1c1bb4688b4bf9","slug":"121505482174-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेडछाड व अपहरण के आरोप में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेडछाड व अपहरण के आरोप में युवक गिरफ्तार
Updated Fri, 15 Sep 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ और अपहरण करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर, क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही दो युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विपिन गांव की एक किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर दिल्ली ले गया था। इस मामले में मुख्य आरोपी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। शुक्रवार को किशोरी के रिश्तेदारों ने आरोपी को किशोरी संग पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है।
इधर, इसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति दिल्ली में मजदूरी करता है। वह यहां बच्चों के साथ रहती है। इसी का फायदा उठाते हुए 3 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे गांव के दो युवक उसके घर पर शराब के नशे में आए और उसको पकड़ कर घर के अंदर खींच ले गए। उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिए। इसी बीच उसके बच्चे भी घर के अंदर आ गए। बच्चों के शोर मचाने पर दोनों युवक उसे धमकी देते हुए भाग गए। एसओ राजकुमार तिवारी ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। वह उसकी जांच करवा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।