फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   1200 applications for 40 posts of instructor in PM Shri schools

Shahjahanpur News: पीएमश्री स्कूलों में अनुदेशक के 40 पदों के लिए 1200 आवेदन

Wed, 09 Jul 2025 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
1200 applications for 40 posts of instructor in PM Shri schools
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में संविदा पर निकली भर्तियाें के लिए मारामारी मची हुई है। पीएमश्री स्कूलों में अनुदेशक के 40 पदों के लिए 1200 और बाल वाटिका में बच्चों को पढ़ाने के लिए अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन एजुकेटर के 168 पदों के लिए 959 आवेदन हुए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 19 जुलाई होने के चलते आवेदनों की संख्या दो हजार से ऊपर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल वाटिका केंद्रों का संचालन होता है। वाटिका पर तीन से छह साल तक के बच्चों को पढ़ाया जाता है। इन स्कूलों का जिम्मा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व स्कूल के शिक्षक संभाल रहे हैं। इन्हें बेहतर बनाने के लिए ईसीसीई एजुकेटर रखे जाने हैं। 168 पदों के लिए विभाग ने सेवायोजन पोर्टल पर भर्ती निकाली है। इतने पदों के लिए सोमवार की शाम तक 959 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

आवेदक को शैक्षिक योग्यता के रूप में बीए या बीएससी होमसाइंस, एनटीटी, सीटी नर्सरी व डीपीएसएल का प्रमाण पत्र लगाना होगा। एजुकेटर को 10313 रुपये मानदेय दिया जाएगा। इसी तरह पीएमश्री स्कूलों के लिए 40 अनुदेशकों की भर्ती का विज्ञापन भी निकाला गया है। इसमें 1200 आवेदन आए हुए हैं। 14981 रुपये मानदेय वाले पद के लिए आईटीआई, बीएससी कृषि व होमसाइंस आदि प्रमाण पत्र लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
सेवायोजन पोर्टल पर करना होगा आवेदन
दोनों ही भर्ती के लिए शिक्षा विभाग के कार्यालय में आवेदन नहीं हो रहे हैं। आवेदक को सेवायोजन पोर्टल पर अपना डाटा भरना होगा। इसकी अंतिम तिथि 19 जुलाई है। उसके बाद भर्ती को लेकर अग्रिम प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।


बाल वाटिका में एजुकेशन एजुकेटर व पीएमश्री स्कूलों के लिए अनुदेशकों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। इससे लोगों को रोजगार दिया जाएगा।
- दिव्या गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed