{"_id":"67019a46766fd7507d0d80a6","slug":"12-people-injured-in-jackal-attack-in-jehanabad-and-majhola-area-shahjahanpur-news-c-121-1-pbt1008-123576-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जहानाबाद और मझोला क्षेत्र में सियारों के हमले में 12 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जहानाबाद और मझोला क्षेत्र में सियारों के हमले में 12 लोग घायल
विज्ञापन
जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर में सियार के हमले में घायल ग्रामीण।स्रोत:ग्रामीण
मझोला/जहानाबाद (पीलीभीत)। जंगल से बाहर आबादी क्षेत्र में सियार ग्रामीणों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। शुक्रवार और शनिवार को जहानाबाद और मझोला थाना क्षेत्र के तीन गांवों में सियारों के हमले में 12 लोग जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने निगरानी शुरू कर दी है।
पहली घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे जहानाबाद क्षेत्र में हुई। यहां गांव मीरपुर की आबादी में घुसे सियार ने एक के बाद एक करीब सात लोगों को घायल कर दिया। इसके अलावा बरात बोझ गांव में भी सियार ने दो लोगों को हमलाकर घायल कर दिया। हमले की लगातार सामने आईं घटनाओं को बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दो गांवों के बीच आठ किलोमीटर की अंतराल है।
दो गांवों में अलग-अलग सियार ने हमले किए। घायलों को एंबुलेंस से जहानाबाद सीएचसी लाया गया। जहां उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। वहीं शनिवार शाम मझोला क्षेत्र के आशा जगरोली गांव की सीमा में पहुंचे एक सियार ने खेत में काम कर रहे तीन ग्रामीणों को हमला कर जख्मी कर दिया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को दी। डिप्टी रेंजर देव ऋषि सक्सेना ने बताया सूचना मिलते ही टीम को भेजा गया है। सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
0000
यह लोग हुए घायल
जहानाबाद के मीरपुर गांव में हर चरण (59), केदार नाथ (42), चंदन (35), खुशबू (16), कैलाश चंद्र (42), ज्ञान स्वरूप (65), रामेश्वर दयाल (36), बरात बोझ गांव में प्रेमवती (55), रेखा ( 35) और मझोला क्षेत्र में रोशनी, कोमिला देवी और सुशीला देवी।