{"_id":"5bc76fd8bdec2269a414ef60","slug":"11539796952-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"... सारी लंका जल गई गए निशाचर भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... सारी लंका जल गई गए निशाचर भाग
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 13, 14 में
ओसीएफ रामलीला में हनुमान ने फूंक दी लंका
नगर रामलीला में मेघनाद ने लक्ष्मण को मारी वीरघातिनी शक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। धीरे-धीरे रामलीला अपने उल्लास के चरम पर पहुंचनी शुरू हो गई है। बुधवार को नगर रामलीला में लक्ष्मण शक्ति, राम विलाप, कुंभकरण वध आदि लीलाओं का मंचन किया गया जबकि ओसीएफ रामलीला में सीता की खोज करते हुए वीर हनुमान लंका तक जा पहुंचे और वहां उन्होंने रावण के भाई विभीषण के सहयोग से माता सीता का पता लगा लिया।
ओसीएफ रामलीला में दिखाया गया कि हनुमान जी सीता का पता लगाने के लिए लंका पहुंच जाते हैं। वहां उनकी मुलाकात विभीषण से होती है। परिचय होने पर विभीषण हनुमान जी को सीता के बारे में जानकारी देते हैं। इस पर हनुमान जी माता जानकी से भेंटकर उनका कुशलक्षेम पूछते हैं। साथ ही भूख लगने पर वह अशोक वाटिका से फल खाने की अनुमति मांगते हैं और बात बिगड़ने पर रावण की सोने की लंका फूंक देते हैं।
इधर, खिरनीबाग मैदान में चल रही नगर रामलीला में दिखाया गया कि राम ने अपनी सेना के साथ लंका पर चढ़ाई कर दी है। मेघनाद का लक्ष्मण के साथ घमासान होता है और इसी दौरान लक्ष्मण को वीर घातिनी नामक शक्ति लग जाती है, जिससे वह मूर्छित हो जाते हैं। राम विलाप करते हैं और तभी विभीषण के बताने पर हनुमान लंका से सुषेण वैद्य को लाते हैं। बाद में संजीवनी बूटी से लक्ष्मण के प्राण बच पाते हैं। यहां कुंभकरण वध के साथ लीला को विश्राम दिया जाता है।
विज्ञापन
नगर रामलीला में कल मनेगा दशहरा
खिरनीबाग मैदान में चल रही नगर रामलीला के निर्देशक कृष्ण मोहन शर्मा ने बताया कि विजयदशमी पर्व 19 अक्तूबर को मनाया जाएगा। लीला के बाद रात 11 बजे रावण, कुंभकरण का पुतला दहन किया जाएगा।
000000000000000000
रामलीला में आज
0 नगर रामलीला में रात आठ बजे से अहिरावण और नारांतक वध लीला का मंचन किया जाएगा।
0 ओसीएफ रामलीला में रात आठ बजे से लंका से हनुमान की वापसी, रामेश्वरम में सेतुबंध स्थापना, विभीषण को देश निकाला आदि लीला का मंचन।
000000000000000000
रावण का 45 फिट ऊंचा खड़ा हुआ पुतला
फोटो- 04 में
शाहजहांपुर। नगर रामलीला में बुधवार को मैदान पर रावण और कुंभकरण के विशालकाय पुतले रख दिए गए। इस बार रावण का पुतला 45 फिट और कुंभकरण का पुतला 40 फिट का तैयार किया गया है। पुतलों के प्रति लोगों का आकर्षण बनाए रखने के लिए दोनों की आंखों में लाल रंग के बिजली के बल्ब भी लगाए गए हैं और पुतलों की पलकें स्वचालित यंत्र से बार-बार बंद हो रही हैं और खुल रही हैं। मैदान पर जब पुतले खड़े किए जा रहे थे, जब लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। दोनों पुतलों के नारियल की रस्सी से जकड़ा गया है। पुतला दहन विजयदशमी पर 19 अक्तूबर को रात 11 बजे किया जाएगा।