{"_id":"5b63447b4f1c1b0c718b77a8","slug":"11533232251-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धापूर्वक मना स्वामी शुकदेवानंद का निर्वाण दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धापूर्वक मना स्वामी शुकदेवानंद का निर्वाण दिवस
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धापूर्वक मना स्वामी शुकदेवानंद का निर्वाण दिवस
मुमुक्षु आश्रम में गुरु पूजन के बाद हुए भजन, गीता पाठ, भंडारा
फोटो- 15 व 16 में
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। मुमुक्षु आश्रम के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी शुकदेवानंद सरस्वती 54वां निर्वाण दिवस पर आश्रम परिसर श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम स्थित स्वामी शुकदेवानंद की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक कर पूजन किया गया।
मुमुक्षु आश्रम के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने मंत्रोच्चार के बीच स्वामी शुकदेवानंद महाराज की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन किया। गुरु पूजन की इसी श्रृंखला में एसएस कॉलेज प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र, लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय बरनवाल, एसएसएमवी के प्रधानाचार्य एनके शर्मा, स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अमीर सिंह, श्री ब्रह्मचर्य संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरिनाथ झा ने स्टाफ के साथ गुरु पूजन किया।
पूजन के उपरांत एसएस कॉलेज सभागार में निर्वाण महोत्सव मनाया गया, जिसका शुभारंभ आचार्य डॉ. सतेंद्र पाठक, आदेश पांडेय आदि ने मंगलाचरण से किया। आचार्य डॉ. हरिनाथ झा, डॉ. करुणा शंकर तिवारी आदि ने गीता पाठ किया। एसएसएमवी के छात्रों वैभव, प्रियंक, कल्कि आदि ने गुरु वंदना प्रस्तुत की। जबकि एसएस कॉलेज की छात्राओं कंचन, साहिबा, रानी और ऋतु आदि ने संगीतमय ईश प्रार्थना प्रस्तुत की। डीएस इंटर कॉलेज के छात्र रघुराज प्रताप सिंह ने दर्शन बिन दुखन लागे नैन, लॉ कॉलेज की शिवानी दीक्षित ने ओ निर्गुण प्यारे भजन सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
इसी क्रम में डॉ. प्रतिभा सक्सेना, डॉ. कविता भटनागर ने गीत के माध्यम से गुरु महिमा का बखान किया। सोनल, आस्था, रिया शर्मा, आरती गुप्ता, खुशी, अंजली, प्रिंस रस्तोगी, सर्वार्थ, तुबा, अमिता, सेजल, शिवम मिश्रा आदि छात्र-छात्राओं ने भी भजन प्रस्तुत किए। डॉ. अनुराग अग्रवाल के संचालन में हुए आयोजन में आश्रम परिवार से जुड़े संतोष पांडेय, एसपी डबराल, चंद्रभान त्रिपाठी, जीएस वर्मा, अशोक अग्रवाल, रामसागर यादव आदि मौजूद रहे। समापन पर सभी ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।