फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   यातायात माह में भी प्रमुख चौराहों पर दिन भर जाम

यातायात माह में भी प्रमुख चौराहों पर दिन भर जाम

Sat, 18 Nov 2017 12:00 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
यातायात माह में भी प्रमुख चौराहों पर दिन भर जाम
jaam - फोटो : amar ujala
औपचारिकता तक सिमटा अभियान, जाम से निजात नहीं
विज्ञापन

यातायात माह में भी घंटों जाम से जूझते हैं शहर के कई इलाके


शाहजहांपुर। यातायात माह के दौरान भी शहर के कई इलाकों से जाम का झाम खत्म नहीं हो सका है। प्रमुख चौराहे और बाजार दिन भर जाम की गिरफ्त में रहते हैं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना होता है। अक्सर हादसे भी होते रहते हैं। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस यातायात माह के दौरान यातायत नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है। इसके बावजूद पूरा अभियान औपचारिकता तक सिमटता नजर आ रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि यातायात माह के तहत गोष्ठियों का आयोजन कांवेंट स्कूलों में किया जा रहा है। जबकि दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल कॉलेजों के विद्यार्थी करते हैं।
शुक्रवार को यातायात माह के 17 वें दिन भी शहर के प्रमुख चौराहे जिन भर जाम की गिरफ्त में रहे। लाल इमली चौराहा, सदर बाजार चौराहा, अंटा चौराहा, आर महिला इंटर कॉलेज, कच्चा कटरा मोड़, बहादुरगंज, जलालनगर, स्टेशन रोड पर सैकड़ों वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। कुछ स्थानों को छोड़ दें तो बाकी जगहों पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही भी नजर नहीं आए। शहर में जाम की एक बड़ी समस्या ऑटो और ई-रिक्शा हैं। यातायात माह के 17 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक ट्रैफिक पुलिस ने इनके रूटों को लेकर कोई प्लान तैयार नहीं किया है। ऑटो और ई-रिक्शा के साथ दिन में भारी वाहनों को भी मुख्य बाजारों से गुजरता देखा जा सकता है।
विज्ञापन


संगोष्ठी में बताए यातायात नियम, 30 वाहनों का चालान
शाहजहांपुर। साईं शिक्षायतन में संगोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों को यातायात के नियमों के बारे में बताया। यातायात प्रभारी विपिन शुक्ला ने विद्यार्थियों को यातायात के विभिन्न चिह्ननों की जानकारी दी। एटीएसआई आशीष त्यागी ने यातायात माह के आयोजन के बारे में बताया। व्यापारी नेता सचिन बाथम ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। इस मौके पर विद्यालय में यातायात पर भाषण प्रतियोगिता भी हुई। विजयी विद्यार्थियों को प्रधानाचार्या रचना ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर राजबंत कौर, श्वेता सिंह, क्षमा, गीताजलि, विभा, रितेष, मनोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 वाहनों का चालान किया। अभियान के दौरान छह हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। वहीं 20 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और भारी वाहनों में रिफ्लेक्टर भी लगाए गए। शनिवार को भी वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed