फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दुर्गा देवी मंदिर के कपाट खलते ही लगे मां के जयकारे

दुर्गा देवी मंदिर के कपाट खलते ही लगे मां के जयकारे

Sat, 30 Sep 2017 06:47 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
दुर्गा देवी मंदिर के कपाट खलते ही लगे मां के जयकारे
कुर्रिया कलां (शाहजहांपुर)। गांव के प्रसिद्ध दुर्गा देवी मंदिर के कपाट शनिवार को पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मंदिर के पुजारी गुरुदेव प्रसाद दीक्षित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सुबह चार बजे लोगों के दर्शनार्थ मंदिर के कपाट खोल दिए। कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का रेला मां के दर्शनों के लिए उमड़ पड़ा। हर कोई पहले मां के दर्शन करना चाहता था। मंदिर में भीड़भाड़ देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दूर दूराज से आए हजारों की संख्या में लोगों ने माता रानी के दर्शन कर मन्नत मांगी। कई लोगों ने मन्नत पूरी होने पर शकर का बूरा और गोला से बना बकरा मां को भेंट के रूप में चढ़ाया। रात से ही मंदिर के बाहर लोग कपाट खुलने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही मंदिर के कपाट खोले गए तो श्रद्धालु मां के जयकारे लगाकर दर्शन को आगे बढ़ने लगे। मां के दर्शन करने के बाद महिलाओं और बच्चों ने मेले में अपनी जरूरत के समान खरीदा। सबसे ज्यादा भीड़ चूड़ियों की दुकानों और झूलों पर दिख रही थी। महिलाओं ने रंग विरंगी चूड़ियां खरीदीं तो बच्चों ने झूले का आनंद लिया।
विज्ञापन












विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed