{"_id":"5be19013bdec2269b8463de5","slug":"111541509139-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिथुन लग्र की शुभ चौघड़िया में दिवाली पूजन देगा विशेष फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिथुन लग्र की शुभ चौघड़िया में दिवाली पूजन देगा विशेष फल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Tue, 06 Nov 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली के अवसर पर श्री गणेश-लक्ष्मी पूजन के विशिष्ट प्रयोजन वाले शुभ मुहूर्त बुधवार को प्रात: नौ बजे आरंभ हो जाएंगे, लेकिन घरों-परिवारों में दिवाली पूजन मिथुन लग्र की शुभ चौघड़िया में विशेष फलदायी होगा और यह लग्र बुधवार सायं 7:38 बजे से आरंभ हो जाएगा और रात्रि 11:13 बजे तक प्रभावी रहेगा। ज्योतिषविद़ एवं पंचांग अध्येता पं. सुनील शास्त्री के अनुसार व्यापारी वर्ग प्रात: नौ बजे से सायं चार बजे के बीच प्रभावी तीन मुहूर्तों में अपने प्रतिष्ठान पर पूजन करेंगे तो उनकी उन्नति के द्वार खुलेंगे।
कारोबारियों के लिए लाभप्रद होंगे धनु, कुंभ और मीन लग्न
धनु, कुंभ और मीन लग्र कारोबारियों के लिए लाभप्रद होंगे। काल गणना के आधार पर शास्त्री जी बताते हैं कि धनु लग्र प्रात: नौ से 11 बजे तक, कुंभ लग्र दोपहर एक से 1:30 बजे तक और मीन लग्र दोपहर 2:35 बजे से शाम चार बजे तक प्रभावी रहेगा। इन मुहूर्तों में प्रतिष्ठानों पर श्री गणेश-लक्ष्मी पूजन करने से व्यवसाय में उन्नति के साथ डूबे धन की प्राप्ति के योग बनेंगे और कारोबारी प्रतिस्पर्धी भी अनुकूल भूमिका निभाएंगे।
वृष लग्र में ग्रहों की अशुभ स्थिति का रहेगा प्रभाव
दिवाली का दिन शुभ माना जाता है, लेकिन सायं 6.48 बजे से 7.19 बजे तक वृष लग्र में ग्रहों की स्थिति अशुभ होने के कारण सभी राशियों के जातक इस अवधि में पूजन करने के बजाय मिथुन लग्र की प्रतीक्षा करें। ज्योतिषविद् शास्त्री कहते हैं कि वृष लग्र में पूजन से कोई हानि नहीं होगी, लेकिन देवताओं से अपेक्षित प्रयोजन भी सिद्ध नहीं होंगे।
विज्ञापन
तंत्र पूजा और मंत्र सिद्धि के लिए महानिशीथ काल सर्वोत्तम
जो जातक दिवाली के अवसर पर तंत्र साधना अथवा मंत्र सिद्धि करना चाहते हैं, उनके लिए महानिशीथ काल सिद्ध मुहूर्त है। इस काल की पूजन अवधि रात्रि 11:14 बजे से मध्य रात्रि 12:06 तक प्रभावी रहेगी। 52 मिनट के महानिशीथ काल मेें सात्विक पूजन भी किया जा सकता है।
दिवाली पूजन का राशि वार जातकों पर प्रभाव
राशि प्रभाव
मेष परिवार में धन-धान्य की अभिवृद्धि होगी
वृष कुटुंब में सुख-संपन्नता, नए कार्य होंगे
मिथुन पारिवारिक सौहार्द बढ़ेगा, धन लाभ होगा
कर्क सामान्य, शारीरिक कष्ट से छुटकारा मिलेगा
सिंह सामान्य, जीवन यथावत चलता रहेगा
कन्या परिवार में धन-धान्य और समृद्धि होगी
तुला परिवार में उल्लास का वातावरण सृजित होगा
वृश्चिक धन का नुकसान, स्वास्थ्य शिथिल रहेगा
धनु परिवार में सुख-शांति और समृद्धि होगी
मकर कष्ट रहेगा, किंतु शनि आराधना लाभप्रद होगी
कुंभ आर्थिक उन्नति, शनि पूजा से सभी कष्ट मिटेंगे
मीन परिवार के सदस्यों को सुख-समृद्धि मिलेगी