फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रोजा पॉवर टाउनशिप में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

रोजा पॉवर टाउनशिप में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

Wed, 17 Oct 2018 07:48 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
रोजा पॉवर टाउनशिप में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
रोजा पॉवर टाउनशिप में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
विज्ञापन

श्री दुर्गा पूजा और दशहरा पूजा में महाष्टमी पर उमड़े श्रद्धालु
फोटो- 01, 02, 03 में
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
रोजा पॉवर सप्लाई कंपनी के टाउनशिप क्लब में मनाए जा रहे श्री दुर्गा पूजा और दशहरा पूजन में बुधवार को महाष्टमी पूजन किया गया गया। इस अवसर पर महिलाओं और पुरुषों ने मां के दरबार में प्रसाद अर्पित कर सुख-संपन्नता की कामना की। सायंकालीन सत्र में बच्चों और महिलाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।
पुरोहितों द्वारा मां भगवती के दरबार में पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने महाष्टमी पूजन कर भोग अर्पित किया। संधि पूजन के बाद महा आरती हुई और उसके बाद आंचल लेडीज क्लब एवं खुशी किड्स क्लब की ओर से रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्नों ने हनुमान चालीसा का पाठ, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, वटरफ्लाई डांस समेत फिल्मी गीतों डांस कर मन मोह लिया। अन्नी एंड ग्रुप के कलाकारों ने नाट्य मंचन भी किया। इसी क्रम में बच्चों और महिलाओं ने गीतों और भजनों से भी खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

आयोजन में कंपनी से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने सपरिवार सहभागिता कर मां का आशीर्वाद लिया। दोपहर और रात को सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारा की व्यवस्था भी की गई, जिसमें फलाहार भी शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed