{"_id":"5b96b78c867a557eaa4dd2c6","slug":"111536604044-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमदमा और जिगजैग जंपिंग के अभ्यास में बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमदमा और जिगजैग जंपिंग के अभ्यास में बहाया पसीना
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूथ पेज के लिए प्रस्तावित
फोटो- 28 में
दमदमा और जिगजैग जंपिंग के अभ्यास में बहाया पसीना
सीएटीसी कैंप में एनसीसी कैडेट्स ने आग बुझाने का प्रशिक्षण भी लिया
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। कैंट एरिया स्थित बटालियन में 23 यूपी बटालियन मुरादाबाद के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-102 (सीएटीसी) में सोमवार को एनसीसी कैडेट्स को विभिन्न प्रकार जंपिंग का कड़ा अभ्यास कराया गया। देर शाम तक कैडेट्स ने डेमोस्ट्रेशन में पसीना बहाया।
इस अवसर पर मेजर सुखवीर सिंह, द्वितीय अधिकारी जय गोपाल ने युद्ध के दौरान सामने आने वाली बाधाओं के बारे में जानकारी देते हुए कैडेट्स में जोश भरने का काम किया। इस दौरान अधिकारियों ने वॉल वाल्ट जंपिंग, दमदमा जंपिंग, जिगजैग जंपिंग का अभ्यास कराया गया। इसी क्रम में सूबेदार उत्तम रॉय ने एसएलआर के बारे में उपयोगी जानकारी देते हुए उसे खोलने, बांधने और चलाने की जानकारी दी। द्वितीय चरण में अग्निशमन अधिकारी यदुनाथ सिंह, राम सुभाष ने टीम के साथ कैडेट्स को आग लगने के कारणों से अवगत कराते हुए उसे बुझाने का गहन प्रशिक्षण दिया।
फौजी प्रशिक्षण के बाद महिला-पुरुष कैडेट्स की बुद्धि क्षमता परखने के लिए क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें पांच पांच कैडेट्स के ग्रुप बनाकर सभी से 30-30 प्रश्न पूछे गए। क्विज में कैडेट्स ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कैंप कमांडेंट कर्नल अतुल चोपड़ा की देखरेख में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में मेजर डीपीएस रावत, कैप्टन दीपक भारद्वाज, सूबेदार कप्तान, बीएचएम प्यारे लाल यादव, सूबेदार सोहनवीर, हवलदार अनुज कुमार, हवलदार गिरिराज आदि का योगदान रहा।