फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कोयले से भरी मालगाड़ी की बोगी में आग लगी

कोयले से भरी मालगाड़ी की बोगी में आग लगी

Thu, 02 Aug 2018 12:46 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
कोयले से भरी मालगाड़ी की बोगी में आग लगी
goods train
लखनऊ की ओर से आ रही कोयले से भरी मालगाड़ी की बोगी में एक्सल गर्म होने से आग लग गई। मालगाड़ी के ऐगवां स्टेशन पहुंचने पर स्टेशन मास्टर और टोकन पोर्टर ने आग बुझाई। यहां से मालगाड़ी को आठ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से कहलिया रवाना किया गया। कहलिया स्टेशन पर बोगी को मालगाड़ी से अलग किया गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक अप लाइन पर रेलगाड़ियों का संचालन प्रभावित रहा। मुगलसराय और सियालदह एक्सप्रेस रास्ते में खड़ी रहीं।
विज्ञापन

कोयले से भरी मालगाड़ी बुधवार को लखनऊ की ओर से रोजा जंक्शन आ रही थी। मालगाड़ी शाहबाद स्टेशन से गुजरी तो यहां स्टेशन मास्टर ने एक बोगी से धुआं उठता हुआ देखा। इस बारे में सूचना कंट्रोल को दी गई। कंट्रोल ने आगे के स्टेशन को अलर्ट किया। सूचना ऐगवां स्टेशन को भी मिली। स्टेशन मास्टर हरेंद्र कुमार ने गेटमैन को भी एलर्ट कर दिया। मालगाड़ी गेट संख्या 303 से गुजरी तो गेटमैन ने स्टेशन को सूचना दी कि मालगाड़ी की एक बोगी से धुआं उठ रहा है। इस दौरान ऐगवां स्टेशन पर आग पर काबू के प्रबंध कर लिए गए। मालगाड़ी करीब 1:30 बजे यहां पहुंची। स्टेशन मास्टर हरेंद्र कुमार, टोकन पोर्टर आदित्य ने स्टाफ के साथ आग पर काबू किया।
विज्ञापन

मालगाड़ी के बैगन में आग की सूचना पर कैरच निरीक्षक आरपी सिंह, टीआई एसके यादव और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। यहां से मालगाड़ी को आठ किमी प्रति घंटा की स्पीड से अगले स्टेशन कहलिया को रवाना किया गया। मालगाड़ी शाम 3:50 बजे कहलिया पहुंची। इस दौरान अप-13151 सियालदह ऐगवां और अप-14307 मुगलसराय करीब एक घंटे तक शाहबाद स्टेशन पर खड़ी रही। आग की वजह मालगाड़ी का एक्सल गर्म होना बताया जा रहा है। कहलिया स्टेशन पर मालगाड़ी की इस बोगी को अलग कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed