{"_id":"5b5f549b4f1c1bab7d8b588d","slug":"111532974235-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज परिसर बना तालाब,यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज परिसर बना तालाब,यात्री परेशान
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज परिसर बना तालाब ,यात्री परेशान
लाखों रुपये प्रतिमाह की आमदनी के बावजूद सुविधाएं धेला भर नहीं
फोटो-38
अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर। लाखों रुपये प्रति माह की आमदनी के बावजूद परिवहन निगम तिलहर बस स्टॉप के ग्राउंड पर हो रहे जलभराव को दूर करने में नाकारा साबित हो रहा है। ग्राउंड पर जलभराव के रहते यात्री रोडवेज परिसर के बाहर उतरते चढ़ते हैं, जिससे उन्हें भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
नगर का रोडवेज बस स्टॉप मौजमपुर लंबे अरसे से अधिकारियों की लापरवाही के रहते यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। प्रतिदिन दर्जनों बसें रोडवेज पर आती जाती है। अंदर ग्राउंड पर गड्ढे होने के कारण बारिश के रहते जलभराव हो गया है। ग्राउंड से पानी का निकास न होने के कारण ग्राउंड ने तालाब का रूप धारण कर लिया है, जिससे यात्री बस स्टैंड के अंदर नहीं पहुंच पा रहे हैं। बसें बस स्टैंड के बाहर सड़क पर यात्रियों को उतार देती हैं और बाहर से ही यात्रियों को ले जाती हैं। इससे किसी भी समय कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जनप्रतिनिधि भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं अभी लगभग एक पखवाड़े पहले प्रदेश के परिवहन मंत्री खुदागंज से लौटते समय तिलहर रोडवेज परिसर पर आकर रुके थे लेकिन उन्होंने भी समस्या को नजर अंदाज कर दिया। प्रतिमाह लाखों रुपये तहसील के यात्रियों के आवागमन से कमाई करने के बाद भी निगम अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहा है। बरसात के इन दिनों में यात्री बेहद परेशान हैं, रोडवेज परिसर के अंदर शौचालय भी नहीं है। इसकी भी मांग लंबे समय से होती रही है, लेकिन अब तक शौचालय का निर्माण नहीं हो सका है।
-------------------
रोडवेज यात्रियों को हो रही दिक्कतों के संबंध में विभागीय अफसरों को अवगत कराया गया था, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। अब वह मंगलवार को लखनऊ में परिवहन मंत्री को इस समस्या से अवगत कराते हुए उसका निस्तारण कराएंगे। रोशन लाल वर्मा ,विधायक
विज्ञापन
------
रोडवेज परिसर के बाहर नालियों की गहराई के लिए कई बार तिलहर नगरपालिका के ईओ को पत्र लिख चुका हूं। ईओ ने बताया कि जेई का ट्रांसफर हो गया है। इसलिए काम अटक गया है। धरातल ऊंचा करने के लिए आरएम को भी पत्र भेजा है। -आरके वर्मा, एआरएम