{"_id":"5b478c9c4f1c1b84468b61f2","slug":"111531415708-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोइयो के झगड़े में बच्चों को दस दिन से नहीं मिल रहा भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोइयो के झगड़े में बच्चों को दस दिन से नहीं मिल रहा भोजन
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को दस दिन से नहीं मिल रहा भोजन
बीईओ ने भेजा एसडीएम को पत्र, कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बंडा। रसोइयो के झगड़े के चलते बच्चों को दस दिन से भोजन नहीं मिल रहा है। शिक्षकों की शिकायत पर बीईओ से एसडीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
बीईओ शत्रुघ्न सरोज ने एसडीएम मोइनुल इस्लाम को भेजे पत्र में बताया कि गांव आंवा बुजुर्ग के प्राथमिक स्कूल में चार रसोइयो का चयन किया गया था, लेकिन स्कूल में उनका कोई पाल्य पुत्र नहीं पढ़ रहा था। इस कारण चयन निरस्त कर गांव की ही दूसरी रसोईयो का चयन किया गया। इससे पहले कार्य करने वाली रसोइया नाराज हो गईं और वह रोजाना स्कूल में आकर चयनित रसोइयो से झगड़ा कर भोजन नहीं बनने दे रही हैं।
स्कूल में 228 बच्चे पंजीकृत हैं। रसोइयो के झगड़े के कारण बच्चों को दस दिन से भोजन नहीं मिल रहा है। अभिभावक स्कूल आकर भोजन नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हैं, इससे शिक्षण कार्य में भी बाधा पड़ती है। बीईओ से एसडीएम से इस मामले में अपने स्तर से कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।