{"_id":"5a11a30e4f1c1b6e468b5024","slug":"111511105294-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुड़रा में जमीं पर उतरे सितारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुड़रा में जमीं पर उतरे सितारे
Updated Sun, 19 Nov 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। बंडा के गांव कुड़रा में रविवार शाम लाइट की भव्य चकाचौंध ने पूरे इलाके को जगमग कर दिया। मौका था फिल्म स्टार राजपाल यादव की पुत्री ज्योति की शादी का। वीआईपी मेहमानों के बैठने के लिए बनाए गए पंडाल की भव्यता तो देखते ही बन रही थी।
खटीमा के कारीगरों ने लाइट का ऐसा प्रबंध किया कि लोग दंग रह गए। कई एकड़ में लगे पंडाल में ही एक तरफ वरमाला कार्यक्रम की व्यवस्था की गई थी। फूलों और लाइट से सजे स्टेज ने फिल्मों में होने वाली शादियों की याद दिला दी। राजपाल यादव के घर के अंदर बारातियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। जनातियों के बैठने के लिए घर के बाहर व्यवस्था की गई है। राजपाल के घर के पास ही खुले मंच पर जयमाल की व्यवस्था की गई है। इटावा के थाना भरथना के गांव कुशगवां अहिराम से लगभग तीन सौ बारातियों के साथ दूल्हे राजा संदीप रात लगभग नौ बजे कुड़रा पहुंचे। राजपाल यादव सहित तमाम जनातियों ने बारात की अगवानी की। इस दौरान शानदार आतिशबाजी भी की गई।
दो जगह की गई खाने की व्यवस्था
पुवायां। राजपाल यादव ने बिटिया की शादी में खानपान की व्यवस्था दो स्थानों पर कराई। एक जगह बारातियों के लिए और दूसरी जगह जनातियों के लिए थी। जनातियों के पंडाल में राजपाल यादव के पक्ष से आए तमाम वीआईपी भोजन नाश्ता करते देखे गए तो बारातियों के पंडाल में बारात के साथ आए वीआईपी भोजन और नाश्ता करते दिखे। राजपाल यादव के गांव और आसपास से आए मेहमानों ने भी जनातियों के पंडाल में सबसे के साथ नाश्ता, भोजन किया।
विज्ञापन
सेल्फी का रहा क्रेज
पुवायां। बारातियों और जनातियों के बीज राजपाल यादव के साथ सेल्फी का भारी क्रेज रहा। इस कारण राजपाल यादव को कामकाज में भी बाधा पड़ी, लेकिन उन्होंने किसी को निराश नहीं किया और लोगों के साथ जमकर फोटो खिंचवाए। तमाम लोगों ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ भी फोटो खिंचवाए और सेल्फी ली।
अमित यादव और नसीमुद्दीन सिद्दीकी के बीच गुफ्तगू बनी चर्चा का विषय
पुवायां। कभी बसपा के कद्दावार नेता और प्रदेश की मायावती सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके एमएलसी नसीमुद्दीन सिद्दीकी शाहजहांपुर से एमएलसी अमित यादव के साथ कुड़रा पहुंचे। उनके साथ पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के साले साधू यादव भी थे। राजपाल यादव ने उनका स्वागत किया। समारोह के दौरान तीनों के बीच काफी देर गुफ्तगू होती रही। इसको लेकर लोगों में तमाम तरह की चर्चाएं रही, लेकिन तीनों नेताओं ने कहा कि वह शादी समारोह में शामिल होने आए हैं और वार्ता केवल शादी आदि पर ही होती रही। इसका कोई राजनीतिक निहितार्थ नहीं है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी एक घंटे बाद वापस लौट गए। सीतापुर के विधायक रामपाल यादव भी वधू पक्ष की ओर से पहुंचे।
मुंबई के लोगों के हाथ में है व्यवस्था
पुवायां। राजपाल यादव अपनी बिटिया की शादी में व्यवस्थाओं के लिए मुंबई से भी तमाम लोगों को लेकर आए हैं। कार पार्किंग कराने के लिए मुंबई से एक दर्जन से अधिक युवकों की टीम मौके पर मौजूद रही। यह युवक कारों को सही से पार्क कराते रहे जिससे किसी को भी आने जाने में समस्या न हो सके।
भोजन में खास रहेगा छप्पन भोग
पुवायां। भोजन और नाश्ते के लिए बरेली के प्रकाश हलवाई को व्यवस्था सौंपी गई है। प्रकाश ने बताया कि बारातियों और जनातियों के लिए खास तरह की व्यंजन बनाया गया है, जिसे छप्पन भोग का नाम दिया गया है। इसके अलावा भी तमाम तरह की मिठाइयां और भोजन में पांच तरह की रोटियाें सहित एक दर्जन से अधिक सब्जियों की व्यवस्था की गई है। मेहमानों की रुचि के अनुसार लगभग सभी तरह के दक्षिण और उत्तर भारतीय व्यंजन बनाए गए हैं।